आदर्श पुरस्कार की पात्रता सूची में जिले की पांच महिला सरपंच

Five women sarpanch of the district in the eligibility list of Adarsh ​​Puraskar
आदर्श पुरस्कार की पात्रता सूची में जिले की पांच महिला सरपंच
अमरावती  आदर्श पुरस्कार की पात्रता सूची में जिले की पांच महिला सरपंच

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राज्य सरकार की ओर से हर वर्ष आदर्श ग्राम सरपंच प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाता है। इस प्रतिस्पर्धा में प्रत्येक जिले की ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सरपंचों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें ग्राम विकास मंत्रालय की ओर से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष आदर्श महिला सरपंच के लिए अमरावती जिले की 5 महिला सरपंचों ने नामांकन की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। यह प्रतिस्पर्धा पंचायत अंतर्गत बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, मनरेगा के तहत हुए कार्य व सामाजिक वनीकरण जैसे कार्यों पर अाधारित होती हैं। इसके अलावा सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं व ग्रामीणों द्वारा अपने प्रतिनिधि के प्रति दर्शायी गई सकारात्मक प्रतिक्रिया को भी प्रतिस्पर्धा में शामिल किया जाता है। जिप पंचायत विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अमरावती जिले में जिन 5 महिला सरपंचों का चयन हुआ है। उनमें से दो सदस्य अमरावती तहसील जबकि एक धारणी से एक, भातकुली से एक व तिवसा से एक सरपंच का समावेश है। इस प्रतिस्पर्धा में कुल 198 महिला सरपंचों के कार्य का मूल्यांकन किया गया। इनमें से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 सरपंचों को राज्य स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए नामांकित किया गया है। गत वर्ष भी जिले की 2 महिला सरपंचों ने आदर्श महिला सरपंच का पुरस्कार अर्जित किया था। इस वर्ष भी अमरावती जिले के लिए सकारात्मक नतीजे की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

Created On :   9 Nov 2021 4:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story