बारिश के चलते नागपुर डायवर्ट हुई हज यात्रियों की फ्लाइट , सवार थे 146 हज यात्री

Flight of Haj pilgrims diverted due to rain, 146 Haj pilgrims were on board
बारिश के चलते नागपुर डायवर्ट हुई हज यात्रियों की फ्लाइट , सवार थे 146 हज यात्री
बारिश के चलते नागपुर डायवर्ट हुई हज यात्रियों की फ्लाइट , सवार थे 146 हज यात्री

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भोपाल में जारी बारिश के कारण हज यात्रियों की फ्लाइट भोपाल से नागपुर डायवर्ट कर दी गई। एयर इंडिया की 5462 फ्लाइट 145 हज यात्रियों को लेकर रविवार सुबह 9.12 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई और सुबह 10.52 बजे यहां से भोपाल के लिए उड़ान भरी। 

एयर इंडिया की मदीना-भोपाल फ्लाइट को विजिबिलिटी की समस्या के कारण रविवार सुबह भोपाल एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। हज यात्रियों की यह फ्लाइट सुबह 8 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी। फ्लाइट आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाती रही, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अनुमति नहीं मिली। भोपाल एटीसी अधिकारियों ने नागपुर एयरपोर्ट प्रशासन से चर्चा की। इसके बाद फ्लाइट नागपुर डायवर्ट करने का फैसला हुआ। 145 हज यात्रियों वाली यह फ्लाइट सुबह 9.12 बजे नागपुर एयरपोर्ट लैंड हुई। यात्री डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक फ्लाइट में ही रहे। सुबह 10.52 बजे उड़ान भरकर लगभग 11.40 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर विमान लैंड हुआ।  इसके पूर्व हज यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट (5464) रविवार सुबह 6 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इस फ्लाइट में 146 हज यात्री सवार थे। 

एमपी से गए थे 5800 हज यात्री 

मध्यप्रदेश से कुल 5800 लोग हज के लिए गए थे। रविवार को सुबह 11.40 बजे हज यात्रियों की आखरी फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट लैंड हुई। भोपाल से हज पर गए सभी यात्री सुरक्षित भोपाल पहुंच चुके हैं। मध्यप्रदेश हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी दाऊद खान ने बताया कि विजिबिलिटी की समस्या के कारण सुबह फ्लाइट डायवर्ट हुई थी। प्रदेश से हज को गए सभी यात्री सुरक्षित वापस लौट चुके हैं। 

इधर कुछ गाड़ियां रद्द, कुछ री-शेड्यूल की गईं

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मध्य रेलवे नागपुर मंडल की कुछ गाड़ियां रद्द की गई हैं। 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 15 और 18 सितंबर, 22746 हटिया-पुणे एक्स. 16 और 20 सितंबर, 19317 इंदौर-पुरी हमसफर एक्स. 17 और 19318 पुरी-इंदौर हमसफर एक्स. 18 सितंबर, 12767 नांदेड़-संतरागाछी 23, 12768 संतरागाछी-नांदेड़ 25 सितंबर, 13426 सूरत-मालदा टाउन 23, 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्स. 28 को रद्द की गई हैं। 12261 सीएसएमटी-हावड़ा एक्स. 15, 17, 18 को 4.30 बजे, 12221 पुणे-हावड़ा 23 को 4.30 बजे, 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस 17 को 1.30 बजे री-शेड्यूल की गई हैं।

Created On :   16 Sep 2019 8:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story