एसटी किराए में छूट के लिए 1 जनवरी तक स्मार्ट कार्ड लेना होगा अनिवार्य

For relaxation of ST rentals, Smart will be compulsory till January 1
एसटी किराए में छूट के लिए 1 जनवरी तक स्मार्ट कार्ड लेना होगा अनिवार्य
एसटी किराए में छूट के लिए 1 जनवरी तक स्मार्ट कार्ड लेना होगा अनिवार्य

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) की तरफ से किराए में दी जाने वाले रियायतों के लिए अब स्मार्ट कार्ड लेना आनिवार्य कर दिया गया है। पर अभी तक किराए में छूट पाने वाले बहुत से छात्र, वरिष्ठ नागरिक व दिव्यागों आदि ने यह स्मार्ट कार्ड नहीं लिया। इस लिए एसटी महामंडल ने स्मार्ट लेने के लिए इसकी अवधि 1 जनवरी 2020 तक बढ़ा दी है। 

राज्य के परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल के अध्यक्ष दिवाकर रावते ने शुक्रवार को बताया कि स्कूल खुलने की वजह से स्मार्ट कार्ड के लिए एसटी केंद्रों पर भारी भीड़ जुट रही है। इतने बड़े पैमाने पर स्मार्ट कार्ड देने में वक्त लगेगा। इस लिए फिलहाल मौजूदा रियायती पास पर यात्रा की अनुमति दी गई है। अब 1 जनवरी 2020 से स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया जाएगा। इस लिए किराया रियायत के सभी पात्र यात्री 31 दिसंबर 2019 तक स्मार्ट कार्ड प्राप्त कर लें।

फिलहाल राज्य में 35 लाख छात्रों और 50 लाख वरिष्ठ नागरिकों को एसटी बसों के किराए में छूट दी जाती है। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राज्य सरकार के पुरस्कार वितेजा, गंभीर रोगों से पाड़ित लोगों को किराए में छूट दी जाती है।  

 

Created On :   5 July 2019 10:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story