विभागों को बंटवारा नहीं, फिलहाल झंडा फहराने मंत्रियों को बांटे गए जिले

For the time being flag hoisting Districts distributed to ministers
विभागों को बंटवारा नहीं, फिलहाल झंडा फहराने मंत्रियों को बांटे गए जिले
शिंदे मुंबई-फडणवीस नागपुर में करेंगे ध्वजारोहण  विभागों को बंटवारा नहीं, फिलहाल झंडा फहराने मंत्रियों को बांटे गए जिले

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बड़ी मशक्कत के बाद राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार तो हो गया पर दो दिनों बाद भी विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। इसकी वजह से पालकमंत्रियों की भी नियुक्ति नहीं हो सकी है। ऐसे में फिलहाल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर जिलों में ध्वाजारोहण के लिए मंत्रियों को जिले जरुर बांट दिए हैं। 15 अगस्त के दिन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों उपराजधानी नागपुर में ध्वजारोहण होगा। जबकि राज्य के मुख्य शासकीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंत्रालय में झंडा फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदेश के 36 जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण होगा। आमतौर पर हर जिले में पालक मंत्री के हाथों ध्वजारोहण होता है। मगर मुख्यमंत्री ने अभी तक पालक मंत्रियों की नियुक्ति नहीं की है। शिंदे सरकार में मुख्यमंत्री को लेकर कुल 20 कैबिनेट मंत्री हैं। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री को मिलाकर 20 जिलों में कैबिनेट मंत्री झंडा फहराएंगे। जबकि इस बार 15 जिलों में जिलाधिकारी और 1 जिले में विभागीय आयुक्त के हाथों ध्वजारोहण होगा। 

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अफसरों को हाथों ध्वजारोहण के लिए आदेश जारी किया है। इसके तहत नागपुर में उपमुख्यमंत्री फडणवीस, चंद्रपुर में कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, यवतमाल में संजय राठोड, औरंगाबाद में कैबिनेट मंत्री संदीपान भुमरे, जालना में कैबिनेट मंत्री अब्दुल सत्तार, उस्मानाबाद में कैबिनेट मंत्री तानाजी सावंत, परभणी में कैबिनेट मंत्री अतुल सावे, नंदूरबार में कैबिनेट मंत्री विजय कुमार गावित, पुणे में कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटील, अहमदनगर में कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटील, नाशिक में कैबिनेट मंत्री गिरीष महाजन, धुलिया में कैबिनेट मंत्री दादाजी भुसे, जलगांव में कैबिनेट मंत्री गुलाबराव पाटील, ठाणे में कैबिनेट मंत्री रवींद्र चव्हाण, मुंबई उपनगर में कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढा, सिंधुदुर्ग में कैबिनेट मंत्री दीपक केसरकर, सांगली में कैबिनेट मंत्री सुरेश खाडे, सातारा में कैबिनेट मंत्री शंभूराज देसाई और रत्नागिरी में कैबिनेट मंत्री उदय सामंत के हाथों  ध्वजारोहण होगा। 

इन जिलों में अफसर फंहराएंगे झंडा 

अमरावती में विभागीय आयुक्त के हाथों ध्वजारोहण होगा। जबकि अकोला, गडचिरोली, भंडारा, गोंदिया, वर्धा, नांदेड़, बुलढाणा, वाशिम, लातूर, हिंगोली, बीड़, रायगड़, कोल्हापुर, पालघर और सोलापुर में जिलाधिकारी के हाथों ध्वजारोहण किया जाएगा। 
 

Created On :   11 Aug 2022 3:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story