विदेशी फेसबुक फ्रेंड ने लगाया 40 हजार का चूना, कस्टम शुल्क के नाम पर ठगी 

Foreign Facebook friend done fraud of rs 40 thousand on name of custom duty
विदेशी फेसबुक फ्रेंड ने लगाया 40 हजार का चूना, कस्टम शुल्क के नाम पर ठगी 
विदेशी फेसबुक फ्रेंड ने लगाया 40 हजार का चूना, कस्टम शुल्क के नाम पर ठगी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विदेशी फेसबुक फ्रेंड से मंहगे गिफ्ट और डॉलर पाने का लालच एक 32 वर्षीय महिला को मंहगा पड़ गया। महिला को आरोपी ने 40 हजार रुपए का चूना लगा दिया। आरोपी ने महिला से कस्टम के नाम पर और पैसे ऐंठने की कोशिश की लेकिन उसे ठगी का एहसास हो गया। इसके बाद महिला ने मुंबई के एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला एक कंपनी में नौकरी करती है। उसने पुलिस को बताया कि उसे एक महीने पहले खुद को आयरलैंड का नागरिक बताने वाले चार्ली ओवेन नाम के शख्स ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जिसके बाद दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। ओवेन ने बताया कि वह गहनों का कारोबार करता है। चैटिंग के बाद उसने महिला से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर बातचीत भी शुरू कर दी। इसी बीच ओवेन ने महिला को कहा कि वह उससे मिलने आ रहा है और उसके लिए मंहगे गिफ्ट और पैसे ला रहा है।

ओवेन ने 4 फरवरी की टिकट भी महिला को सबूत के तौर पर भेजा। ओवेन तो नहीं पहुंचा लेकिन 5 तारीख को महिला को एक शख्स ने फोन किया। उसने बताया कि वह कस्टम विभाग से बोल रहा है। फोन करने वाले शख्स ने दावा किया कि ओवेन के पास मंहगें गिफ्ट और डॉलर हैं। इसके लिए भारतीय रूपयों में कस्टम फीस चुकानी होगी। महिला ने शुरूआत में भरोसा कर 40 हजार रुपए बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसे दोबारा फोन आया और फोन करने वाले शख्स ने कहा कि उसे 1 लाख 86 हजार रुपए और भरने होंगे। महिला को मामला गड़बड़ लगा और उसने पैसे भरने से इनकार कर दिए। महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फोन किया तो उसे बताया गया कि ऐसे किसी शख्स को नहीं पकड़ा गया है। इसके बाद महिला ने एलटीमार्ग पुलिस स्टेशन में ठगी की शिकायत दर्ज कराई। 

पति को अगवा कर पत्नि से 15 लाख मांगने वाले गिरफ्तार

उधर ठाणे पुलिस ने पांच दिन पहले अगवा किए गए शख्त को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अगवा किए गए शख्स को आरोपियों ने अंबरनाथ इलाके में एक दुकान में बंद कर रखा था जिसे खोलने के लिए दमकल विभाग की मदद लेनी पड़ी। आरोपियों ने जिस शख्स को अगवा किया था उसकी पत्नी के साथ-साथ उसके मालिक को भी फोन कर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। ठाणे के नारपोली पुलिस स्टेशन में 6 फरवरी को आस्मा नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति मोहम्मद शकील खान लापता हैं। बाद में किसी ने आस्मा को फोन कर एक शख्स ने धमकाया कि अगर अपने पति को जिंदा चाहतीं हैं तो 15 लाख रुपए देने पड़ेंगे। इसके बाद पुलिस ने अपहरण और जबरन वसूली का मामला दर्ज कर आरोपियों की छानबीन शुरू की और मोबाइल लोकेशन और दूसरी जानकारियों के आधार पर वसीउल्लाह खान नाम के शख्स तक पहुंची उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शगीर चौधरी, वसीम खान, अब्दुल खानस सलमान और स्वाती माली नाम के आरोपियों तक पहुंची और उन्हें दबोच लिया।


सीनियर इंस्पेक्टर मालोजी शिंदे ने बताया कि आरोपी जान पहचान के थे और पहले एक ही जगह काम करते थे। लेकिन किसी बात पर विवाद होने के बाद आरोपियों ने अपहरण और वसूली की साजिश रची। आरोपियों में से एक पहले लड़की बनकर मोहम्मद शकील खान को फोन करता था। धीरे-धीरे उसे लड़की समझकर खान उसके जाल में फंस गया। इसके बाद आरोपियों ने स्वाती को साजिश में शामिल किया और मिलने के बहाने खान को कल्याण इलाके में बुलाया। इसके बाद खान को अगवा कर लिया गया और उसका हाथ पैर और मुंह बांधकर एक दुकान में बंद कर दिया गया। पुलिस उस जगह तक पहुंची तो दुकान का शटर इतना मजबूत था कि उसे तोड़ने के लिए दमकल को बुलाना पड़ा। दुकान के अंदर वसीम खान नाम का आरोपी भी था जो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 
किटनाशक छिड़काव के दौरान जान गवाने वाले 

Created On :   10 Feb 2020 7:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story