शिवसेना में लौटे औरंगाबाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तनवाणी

Former Aurangabad BJP President Tanwani returned to Shiv Sena
शिवसेना में लौटे औरंगाबाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तनवाणी
शिवसेना में लौटे औरंगाबाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तनवाणी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। औरंगाबाद मनपा चुनाव से पहले शिवसेना ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। औरंगाबाद के भाजपा के पूर्व शहराध्यक्ष तथा पूर्व विधायक किशनचंद तनवाणी ने घर वापसी की है। बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में तनवाणी ने शिवसेना में प्रवेश किया। उनके साथ में औरंगाबाद के पूर्व महापौर गजानन बारवाल भी पार्टी में शामिल हुए हैं। 

तनवाणी भाजपा को एक और झटका देने वाले हैं। तनवाणी समर्थक औरंगाबाद मनपा में भाजपा के 4 से 5 नगरसेवक भी शिवेसना में प्रवेश करेंगे। ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में तनवाणी ने कहा कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना की युति टूटने के बाद मैंने भाजपा में प्रवेश किया था। लेकिन भाजपा के भीतर काफी आंतरिक कलह है। पार्टी के भीतर पुराने और नए नेताओं के बीच विवाद के कारण मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। तनवाणी ने कहा कि अगले 8 से 10 दिनों में औरंगाबाद में शिवसेना का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इस सम्मेलन में औरंगाबाद मनपा के 4 से 5 भाजपाई नगरसेवक शिवसेना में शामिल होंगे। तनवाणी ने कहा कि बजट सत्र शुरू होने के कारण इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री शामिल नहीं हो पाएंगे लेकिन उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता व उद्योग मंत्री सुभाष देसाई को औरंगाबाद में सम्मेलन के लिए भेजने का आश्वासन दिया है। 

 

Created On :   20 Feb 2020 3:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story