- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती और गोंदिया जिलों में...
अमरावती और गोंदिया जिलों में दुर्घटनाएं - चार लोगाें की मौत
डिजिटल डेस्क, अमरावती/गोंदिया. जिलों में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में चार लोगाें की मौत हो गई। अमरावती के नांदगांव पेठ पुलिस थाना क्षेत्र के रहाटगांव मार्ग पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास ऑटो चालक इमरान खान चांद खान (34) सवारी लाने के लिए जा रहा था। सोमवार की रात 11 बजे कार ने ऑटो को टक्कर मारी। हादसे में आटो चालक की मौत हो गई। अमरावती के गाडगेनगर पुलिस थाना क्षेत्र के नवसारी परिसर में सोमवार की देर शाम नए घर की छत पर पानी देते समय राहुल सुरेश धरंधर (30) को कंरट लगने से उसकी जगह पर ही मौत हो गई। सोमवार 21 नवंबर की शाम गोंदिया जिले के देवरी पुलिस थाना क्षेत्र के चिचगढ़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार दोपहिया सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में शंकर राेहित साफा (28) की मौत हो गई। पीछे बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सालेकसा पुलिस थानांतर्गत एक दोपहिया को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक रहांगडाले की मृत्यु हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया।
Created On :   22 Nov 2022 3:03 PM GMT