24 घंटे में चार मर्डर से नागपुर में हड़कंप, मुंबई में दिनदहाड़े ठेकेदार की गोली मार कर हत्या 

Four murder in Nagpur, contractor shot dead in Mumbai
24 घंटे में चार मर्डर से नागपुर में हड़कंप, मुंबई में दिनदहाड़े ठेकेदार की गोली मार कर हत्या 
24 घंटे में चार मर्डर से नागपुर में हड़कंप, मुंबई में दिनदहाड़े ठेकेदार की गोली मार कर हत्या 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रापर्टी कारोबारी व भाजपा युवा मोर्चा शहर उपाध्यक्ष राज डोरले की हत्या के पश्चात 24 घंटे के अंदर संतरानगरी में चार और लोगों की हत्या होने का मामला सामने आया है। यशोधरानगर में गैंगवार के चलते बुधवार रात एक बदमाश को मार डाला गया, प्रतापनगर में प्रेम प्रकरण के संदेह में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की तीसरी घटना गुरुवार को दिनदहाडे हुडकेश्वर क्षेत्र में पैसे के विवाद को लेकर हुई। गणेशपेठ क्षेत्र में एम्प्रेस मिल के पीछे जंगल के अंदर एक झोपडी के पास युवक का शव मिला। उसके सिर पर घाव के निशान होने की जानकारी है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसका शव मोक्षधाम घाट में दफना दिया है। इन प्रकरणों में संबंधित थानों की पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को प्रतापनगर क्षेत्र में गोपालनगर में कार्तिक सालवे (24), यशोधरानगर के फुकट नगर में अनुज उर्फ अन्नु ठाकुर बघेल (24), हुडकेश्वर में वैभव म्हात्रे की हत्या कर दी गई। गणेशपेठ में मिले युवक के शव से पैर और दो हाथ गायब हैं। उसे जानवरों ने खाया हो सकता है, इसका अंदेशा जताया जा रहा है। 

ठेकेदार की दिनदहाडे गोली मार कर हत्या 

उधर नई मुंबई के घणसोली इलाके में गुरुवार को एक ठेकेदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में ठेकेदार के साथ मौजूद एक और शख्स जख्मी हुआ हैं। आशंका है कि हत्या व्यवसायिक रंजिश के चलते की गई है पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिस शख्स की हत्या की गई उसका नाम प्रवीण तायड़े है। तायड़े मुख्य रूप से बिल्डरों से भवन निर्माण संबंधी काम का ठेका लेता था। फिलहाल घनसोली सेक्टर 21 के तलावली में निर्माण कार्य का ठेका उसे मिला हुआ था। इसी इलाके में एक भूखंड विकसित करने का ठेका भी तायड़े को मिला हुआ था जिससे कुछ लोग नाराज थे। गुरुवार दोपहर तीन बजे के करीब प्रवीण तायड़े अपने एक साथी के साथ दुपहिया से जा रहा था  तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन सवार ने मोटरसाइकिल को एक जोरदार ठोकर मारा। उसके बाद हमलावरों में से एक ने तायडे पर गोलियां चलाईं। सिर में गोली लगने के कारण तायड़े की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। तायड़े के साथी को भी गोली लगी जिसके बाद  हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच के उपायुक्त प्रवीणकुमार पाटील, परिमंडळ उपायुक्त पंकज डहाणे जांच टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।  


 

Created On :   4 Jun 2020 4:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story