दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत 

Four people died in different accidents
दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत 
हादसे दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत 

डिजिटल डेस्क, अमरावती। कई जिलों में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में चार लोगाें की मौत हो गई। वर्धा के पुलगांव पुलिस थाना क्षेत्र के कवठा परिसर में शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार ने गिरीजाबाई रामाजी शंभरकर (75) को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दीपक खुराना के खिलाफ मामला दर्ज किया।यवतमाल जिले के खंडाला पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशवाड़ी के पास रविवार की रात 2 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक पांडूरंग मिरटकर (22) की मौत हो गई और 5 लोग घायल हुए। खंडाला पुलिस ने मामला दर्ज किया है। भंडारा जिले की लाखनी तहसील के खैरी मोड़ समीप सड़क पार करते अज्ञात ट्रक की टक्कर से  पैदल जा रहे तुलसीराम गणपत शिवणकर (66) की मौत हो गई। अमरावती के अंजनगांव से कारला मार्ग पर शनिवार को दोपहिया से जा रहे अविनाश प्रभाकर कास्देकर की गाड़ी स्लिप होने से वह नीचे गिरा, जिसमें युवक को गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।  


 

Created On :   27 Nov 2022 8:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story