- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत, छह...
दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत, छह घायल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। विदर्भ के जिलों में अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, छह घायल हुए। अमरावती के बडनेरा थाना क्षेत्र के बडनेरा मार्ग पर स्थित मोक्षधाम के समीप दोपहिया पर जा रहे दामाद आैर सास को कार ने जोरदार टक्कर मारी। शुक्रवार की रात हुई दुर्घटना में देवकाबाई बलीरामजी खंडाते (60) की मौत हो गई। बडनेरा पुलिस ने पंचनामा कर मामला दर्ज किया। अमरावती के मोर्शी थाना क्षेत्र के मेंगवाड़ी से हिवरखेड़ मार्ग पर व्यापारी की दोपहिया अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में व्यापारी प्रकाश पाटील के सिर पर गहरी चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
औरंगाबाद-पुणे महामार्ग पर कायगांव के निकट गोदावरी शाला के सामने शुक्रवार की रात दो कार में हुई टक्कर में अमरावती के नवाथे नगर परिसर निवासी पांच लोग घायल हो गए।
वर्धा के आर्वी पुलिस थाना क्षेत्र के आर्वी-देऊरवाड़ा मार्ग पर शनिवार 19 नवंबर की दोपहर मोटरसाइकिल और कार के बीच में हुई टक्कर में दोपहिया चालक कमलेश रामकृष्ण राऊत की मौत हो गई और पिछली सीट पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आर्वी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
यवतमाल के पांढरकवड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 पर पांढरकवड़ा शहर के टोल नाके के पास अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद डाला। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई।
Created On :   19 Nov 2022 9:45 PM IST