चंद्रपुर के 4 आदिवासी स्टूडेंट्स ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

Four Tribal students from Chandrapur reached on Mount Everest
चंद्रपुर के 4 आदिवासी स्टूडेंट्स ने फतह किया माउंट एवरेस्ट
चंद्रपुर के 4 आदिवासी स्टूडेंट्स ने फतह किया माउंट एवरेस्ट
हाईलाइट
  • चंद्रपुर के आदिवासी आश्रम स्कूल के 4 विद्यार्थियों ने माउंट एवरेस्ट फतह किया है।
  • जिले के सरकारी आदिवासी आश्रम स्कूल के उमाकांत मडावी
  • परमेश आले
  • मनीषा धुर्वे और आश्रम स्कूल जिवती के कविदास काठमोडे ने बुधवार को माउंट एवरेस्ट फतह किया।
  • प्रदेश सरकार के साहसी उपक्रम मिशन शौर्य के तहत चंद्रपुर के आदिवासी आश्रम स्कूल के 10 विद्यार्थी माउंट एवरेस्ट फतेह करने के लिए निकले थे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चंद्रपुर के आदिवासी आश्रम स्कूल के 4 विद्यार्थियों ने माउंट एवरेस्ट फतह किया है। जिले के सरकारी आदिवासी आश्रम स्कूल के उमाकांत मडावी, परमेश आले, मनीषा धुर्वे और आश्रम स्कूल जिवती के कविदास काठमोडे ने बुधवार को माउंट एवरेस्ट फतह किया। प्रदेश सरकार के साहसी उपक्रम मिशन शौर्य के तहत चंद्रपुर के आदिवासी आश्रम स्कूल के 10 विद्यार्थी माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए निकले थे। इसमें से 4 विद्यार्थियों को सफलता मिली है।

इस सफलता पर प्रदेश के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सवरा ने आदिवासी विद्यार्थियों को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री सवरा ने कहा कि यह आदिवासी विकास विभाग के लिए सुनहरा क्षण है। आदिवासी विभाग की तरफ से चलाए जा रहे इस साहसी मिशन के जरिए विद्यार्थियों को सफलता मिली है। इससे आने वाले समय में विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। चंद्रपुर में मंत्री मुनगंटीवार की पहल से साहसी उपक्रम मिशन शौर्य आदिवासी विकास विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया है। 

बीते महीने 11 अप्रैल को विद्यार्थी मुंबई से नेपाल के काठमांडू के लिए रवाना हुए थे। इन विद्यार्थियों को साल 2017 से प्रशिक्षण दिया जा रहा था। विद्यार्थियों को दार्जिलिंग, लेह और लद्दाख में पर्वतारोहियों की सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने विद्यार्थियों को रवाना होते समय शुभकामनाएं दी थी।

Created On :   16 May 2018 7:25 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story