- बंगालः कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी की रैली आज
- अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन इस महीने के अंत में भारत का दौरा करेंगे: सूत्र
- UP: कोविड -19 को लेकर सीएम आवास पर आज समीक्षा बैठक करेंगे मुख्यमंत्री योगी
- कोरोना: पिछले 24 घंटे में देश में 18711 नए मामले, 100 लोगों की मौत- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
- पाकिस्तान के मुल्तान में हिंदू परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
सिवनी में मिले कोरोना संक्रमित के संपर्क में थे छिंदवाड़ा के चार मजदूर - अहमदाबाद से एक साथ लौटे थे

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा और सिवनी की सीमा से लगे ग्राम कारीरात के एक युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सिवनी के संक्रमित युवक के संपर्क में छिंदवाड़ा के चार मजदूर भी थे। शुक्रवार को हिस्ट्री सामने आते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चारों मजदूरों को सेल्टर होम में क्वारेंटाइन किया गया है। इन मजदूरों में तीन अमरवाड़ा और एक हर्रई का रहने वाला है। हालांकि इन मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक सिवनी के पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वाले हर्रई के एक मजदूर और अमरवाड़ा के तीन मजदूरों को स्थानीय सेल्टर होम में क्वारेंटाइन किया गया है। पांच दिनों तक क्वारेंटाइन रखने के बाद चारों मजदूरों का स्वाव सेंपल जांच के लिए जबलपुर लैब भेजा जाएगा। सीएमएचओ डॉ.प्रदीप मोजेस ने बताया कि सभी मजदूरों की पहले स्वास्थ्य जांच हो चुकी है। उन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया था। चारों मजदूर स्वस्थ्य है।
हिस्ट्री... अहमदाबाद से साथ लौटे थे पांचों मजूदर--
अहमदाबाद की एक कंपनी में पांचों मजदूर काम करते है। लॉकडाउन के दौरान वे सभी अहमदाबाद से पैदल निकले थे। झाबुआ तक वे पैदल आए। यहां से वे बस से बैतूल आए और बैतूल से 11 मई को छिंदवाड़ा आए थे। छिंदवाड़ा से सिवनी निवासी मजदूर और हर्रई व अमरवाड़ा के मजदूर अपने-अपने घर चले गए थे। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया था। इस पूरे सफर में पांचों मजदूर साथ थे। सिवनी के मजदूर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अन्य चारों को होम क्वारेंटाइन किया गया है।
संदिग्ध मजदूरों ने बढ़ाई चिंता-
कोरोना पॉजिटिव मजदूर की हिस्ट्री सामने आने पर खुलासा हुआ कि छिंदवाड़ा के चार मजदूर उसके संपर्क में थे। इसके बाद छिंदवाड़ा के प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों समेत जिलेवासियों की ङ्क्षचता बढ़ गई है। एहतियात के तौर पर सभी को होम क्वारेंटाइन कर जांच के लिए सेंपल लिया जाएगा।
आठ संदिग्धों के जबलपुर भेजे स्वाव सेंपल-
इधर जिला अस्पताल में आने वाले आठ संदिग्धों के स्वाव सेंपल जबलपुर भेजे गए है। इनमें सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण है। वहीं गुरुवार को भेजे गए स्वाव सेंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
पांढुर्ना से तीन को जिला अस्पताल भेजा-
पांढुर्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से शुक्रवार को तीन लोगों को कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें से दो लोग राजस्थान के जयपुर और एक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से लौटा है। इन्हें कौडिय़ा के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। शुक्रवार को सर्दी-खांसी और बुखार की समस्या होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
छिंदवाड़ा-सिवनी बार्डर पर बढ़ाई सख्ती-
सिवनी के कारीरात में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बार्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सीएमएचओ डॉ.प्रदीप मोजेस ने चौरई से लगे कोहका गांव में बने चैकपोस्ट में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि छिंदवाड़ा आने और जाने वाले हर शख्स की स्क्रीनिंग की जाए। वहीं कर्मचारियों ने पीपीई किट की मांग की है। इसके अलावा पुलिस टीम ने भी चैकपोस्ट पर सख्ती बढ़ा दी है।
क्या कहते हैं अधिकारी-
कोरोना पॉजिटिव की हिस्ट्री मिलने के बाद उसके चार साथी मजदूरों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। पांच दिन बाद मजदूरों के सेंपल भेजे जाएंगे।
- सौरव सुमन, कलेक्टर
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।