- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- चौथे चरण की 17 सीटों पर 3 करोड़ 11...
चौथे चरण की 17 सीटों पर 3 करोड़ 11 लाख मतदाता डालेंगे वोट
डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के 17 सीटों पर 3 करोड़ 11 लाख 92 हजार 823 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता 1 करोड़ 66 लाख 31 हजार 707 और महिला मतदाता 1 करोड़ 45 लाख 59 हजार 698 हैं। जबकि किन्नर मतदाता 1418 हैं। उत्तर मुंबई सीट पर सर्वाधिक 332 किन्नर मतदाता हैं। चौथे चरण के 17 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 33 हजार 314 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई। चौथे चरण में कुल 323 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 144 निर्दलीय उम्मीदवार हैं जबकि 37 महिला उम्मीदवारों का समावेश है। इसके लिए 1 लाख 7 हजार 995 ईवीएम मशीन और 43 हजार 309 वीवीपैट मशीन उपलब्ध कराए गए हैं। नंदूरबार, धुलिया, दिंडोरी, नाशिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, उत्तर मुंबई, उत्तर-पश्चिम मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई, उत्तर-मध्य मुंबई, दक्षिण-मध्य मुंबई, दक्षिण मुंबई,मावल, शिरुर और शिर्डी सीट पर मतदान होगा। चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता केंद्रों पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सखी मतदाता केंद्र, दिव्यांग मदताताओं के लिए वील चेयर, पीने के पानी उपलब्ध कराने समेत अन्य सुविधा दी होंगी।
29 अप्रैल को होगा मतदान
सीट मतदाता मतदान केंद्र
नंदूरबार 18 लाख 70 हजार 117 2115
धुलिया 19 लाख 4 हजार 859 1940
दिंडोरी 17 लाख 28 हजार 651 1884
नाशिक 18 लाख 82 हजार 46 1907
पालघर 18 लाख 85 हजार 297 2170
भिवंडी 18 लाख 89 हजार 788 2200
कल्याण 19 लाख 65 हजार 131 2063
ठाणे 23 लाख 70 हजार 276 2452
उत्तर मुंबई 16 लाख 47 हजार 208 1715
उत्तर-पश्चिम मुंबई 17 लाख 32 हजार 1766
उत्तर-पूर्व मुंबई 15 लाख 88 हजार 331 1721
उत्तर-मध्य मुंबई 16 लाख 79 हजार 732 1721
दक्षिण-मध्य मुंबई 14 लाख 40 हजार 142 1572
दक्षिण मुंबई 15 हजार 53 हजार 925 1578
मावल 22 लाख 97 हजार 405 2504
शिरुर 21 लाख 73 हजार 527 2296
शिर्डी 15 लाख 84 हजार 1710
कुल 3 करोड़ 11 लाख 92 हजार 823 33 हजार 314
Created On :   25 April 2019 2:36 PM GMT