- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मीडिया समूह को लगाया 15 करोड़ का...
मीडिया समूह को लगाया 15 करोड़ का चूना, 18 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस कि आर्थिक अपराध शाखा ने एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह को 15 करोड़ का चुना लगाने के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया समूह की शिकायत है कि कंपनी के एक अधिकारी ने कुछ लोगों से मिलीभगत कर उन सेवाओं के लिए भुगतान किया जो कंपनी ने ली ही नहीं। केवल कागजी खानापूर्ति कर कंपनी के साथ 15 करोड़ की धोखाधडी की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले के मुख्य आरोपी अमित मयेकर ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर धोखाधडी को अंजाम दिया। मयेकर ने मीडिया समूह के विभिन्न प्रकाशनों में खबरे व लेख छापने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे भेजे।
कंपनी का अधिकारी शामिल
जबकि उन खातेदारों ने मीडिया समूह के लिए वास्तव में कोई खबर-लेख नहीं लिखे थे। इससे कंपनी को 2013 से 2017 के दौरान करीब 15 करोड़ का नुकसान हुआ। इस मामले की जानकारी होने के बाद कंपनी की तरफ से आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने के बाद में यह मामला आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) के पास स्थांतरित कर दी गई। जिन बैंक खातों में पैसे भेजे गए थे, उन खाताधारकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Created On :   7 May 2018 8:49 PM IST