गायकवाड ने कहा - भाजपा में नहीं है काम करने वालों की कद्र, NCP में हुए शामिल

Gaikwad said - those who do not work in BJP are valued, joined NCP
गायकवाड ने कहा - भाजपा में नहीं है काम करने वालों की कद्र, NCP में हुए शामिल
गायकवाड ने कहा - भाजपा में नहीं है काम करने वालों की कद्र, NCP में हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीड से तीन बार सांसद रहे भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जयसिंह गायकवाड मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने राष्ट्रवादी भवन में गायकवाड का पार्टी में स्वागत किया। विधान परिषद चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर गायकवाड ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। राकांपा में शामिल होने के बाद गायकवाड ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि इस पार्टी में काम की कोई कद्र नहीं होती।

उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक मैंने भाजपा के लिए लाठिया खाई पर पार्टी में कल आए लोग अब हमें राजनीतिक सिखा रहे। गायकवाड ने कहा कि अभी मैं आया हूं, और लोग भी भाजपा से बाहर आएंगे। भाजपा में अच्छे कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है। वहां कामकाज को कोई सम्मान नहीं मिलता। 12 वर्षों तक भाजपा में रहा। गायकवाड ने कहा कि मुझे उस वक्त राकांपा छोडने का पश्चाताप है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता नितीन गडकरी मेरे मित्र हैं लेकिन आज उनकी उस पार्टी में क्या अवस्था है, सब जानते हैं। गायकवाड ने कहा कि आज राकांपा में शामिल होकर मैनें चैन की सांस ली है।

कई दल बदल चुके हैं गायकवाड

गोपीनाथ मुंडे व प्रमोद महाजन के साथ भाजपा में राजनीति शुरु करने वाले गायकवाड मुंडे-महाजन से मतभेद के चलते भाजपा छोड़ कर राकांपा में शामिल हो गए थे पर कुछ दिनों बाद उन्हें यह पार्टी रास नहीं आई तो शिवसेना में चले गए पर यहां भी उनका मन ज्यादा समय नहीं लगा।थोड़े समय बाद घरवापसी करते हुए फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे। अब वे एक बार फिर भाजपा छोड़ राकांपा में शामिल हुए हैं।  
 
 

Created On :   24 Nov 2020 9:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story