- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Gandhiji we should put ourselves in our conduct sangh chief mohan bhagwat
दैनिक भास्कर हिंदी: Bhaskar Original : पूज्य गांधीजी को हमें अपने आचरण में उतारना चाहिए - संघ प्रमुख मोहन भागवत

डिजिटल डेस्क । भारत देश के आधुनिक इतिहास और स्वतंत्र भारत के उत्थान की गाथा में जिन विभूतियों के नाम सदा के लिए अंकित हो गए हैं, जो सनातन काल से चलती आई भारत की इतिहास गाथा के एक पर्व बन जाएंंगे, पूज्य महात्मा गांधी का नाम उनमें प्रमुख है। भारत आध्यात्मिक देश है और आध्यात्मिक आधार पर ही उसका उत्थान होगा, इसे आधार बना कर भारतीय राजनीति को आध्यात्मिक नींव पर खड़ा करने का प्रयोग महात्मा गांधी ने किया।
गांधीजी के प्रयास केवल सत्ता की राजनीति तक सीमित नहीं थे। समाज और उसके नेतृत्व का सात्विक आचरण उत्पन्न करने पर उनका अधिक जोर रहता था। महत्वाकांक्षा और स्वार्थ से प्रेरित होकर, अहंकार और विकारों के आधार पर चलने वाली देशान्तर्गत और वैश्विक राजनीति को उन्होंने पूरी तरह से अमान्य कर दिया था। सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मनुष्यमात्र की सच्ची स्वतंत्रता पर आधारित भारत का जनजीवन हो, देश और मानवता के लिए यही उनका सपना था। गांधीजी का यह चिंतन उनके अपने जीवन में पूर्णतः साकार होता था। 1922 में गांधीजी की गिरफ्तारी के बाद नागपुर शहर कांग्रेस ने एक जनसभा का आयोजन किया। वक्ता के रूप में उस सभा में डॉ. हेडगेवार ने ‘पुण्य पुरुष’ विशेषण से संबोधित करते हुए कहा कि गांधीजी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जीवन में अपने धैर्य और विचारों के लिए सर्वस्व त्याग करने की उनकी सम्पूर्ण तैयारी है।
उन्होंने कहा कि केवल गांधीजी का गुणवर्णन करने से गांधीजी का कार्य आगे नहीं बढ़ेगा।
गांधीजी के इन गुणों का अनुकरण कर अपने जीवन में चलेंगे तो वही गांधीजी के कार्य को आगे बढ़ाने वाला होगा। पराधीनता के कारण तैयार होने वाली गुलामी की मानसिकता कितनी हानिकर होती है इसको गांधीजी जानते थे। उस मानसिकता से मुक्त, शुद्ध स्वदेशी दृष्टि से भारत के विकास और आचरण का एक स्वप्नचित्र उन्होंने ‘हिंद स्वराज’ के रूप में लिखा है। उस समय की दुनिया में सबकी आंखों को चकाचौंध कर देने वाली भौतिकता को लेकर विजयी पाश्चात्य जगत, संपूर्ण दुनिया में अपनी ही पद्धति और शैली को, सत्ता के बल पर शिक्षा को विकृत करते हुए और आर्थिक दृष्टि से सबको अपना आश्रित बनाने की चेष्टा करते हुए आगे बढ़ रहा था।
ऐसे समय में गांधीजी द्वारा हुआ यह प्रयास स्वत्व के आधार पर जीवन के सभी पहलुओं में एक नया विचार देने का बहुत ही सफल प्रयोग था। किन्तु गुलामी की मानसिकता वाले लोग बिना देखे-सोचे पश्चिम से आई बातों को ही प्रमाण मान कर अपने पूर्वज, पूर्व गौरव और पूर्व संस्कारों को हीन और हेय मानकर अंधानुकरण और चाटुकारिता में लग गए थे। उसका बहुत बड़ा प्रभाव आज भी भारत की दिशा और दशा पर दिखाई देता है।
अन्य देशों के समकालीन महापुरुषों ने भी गांधीजी के भारत केन्द्रित चिंतन से कुछ अंशों को ग्रहण करते हुए अपने-अपने देश की विचार संपदा में योगदान किया। आइंस्टीन ने तो गांधीजी के निधन पर कहा था कि आने वाली पीढ़ियों को यह विश्वास करना भी कठिन होगा कि ऐसा कोई व्यक्ति इस भूतल पर जीवन बिता कर चला गया। इतना पवित्र आचरण और विचार गांधीजी ने अपने जीवन के उदाहरण से हमारे सामने रखा है।
गांधीजी 1936 में वर्धा के पास लगे संघ शिविर में भी पधारे थे। अगले दिन डॉ. हेडगेवार की भेंट उनसे गांधीजी के निवास स्थान पर हुई। गांधीजी से उनकी चर्चा और प्रश्नोत्तर हुए जो अब प्रकाशित हैं। विभाजन के रक्तरंजित दिनों में दिल्ली में उनके निवास स्थान के पास लगने वाली शाखा में गांधीजी का आना हुआ था। उनका बौद्धिक वर्ग भी संघ शाखा पर हुआ था। उसका वृत्त 27 सितंबर 1947 के ‘हरिजन’ में छपा है। संघ के स्वयंसेवकों का अनुशासन और जाति-पांति की विभेदकारी संवेदना का उनमें संपूर्ण अभाव देख कर गांधीजी ने खुशी व्यक्त की। ‘स्व’ के आधार पर भारत की पुनर्रचना का स्वप्न देखने वाले, सामाजिक समता और समरसता के संपूर्ण पक्षधर, अपनी कथनी का स्वयं के आचरण से उदाहरण देने वाले, सभी लोगों के लिए आदर्श पूज्य गांधीजी को हम सबको देखना, समझना और अपने आचरण में उतारना चाहिए। उनके इन्हीं सदगुणों के कारण गांधीजी के विचारों से किंचित मतभेद रखने वाले व्यक्ति भी उनको श्रद्धा की दृष्टि से देखते थे। उनके जन्म के 150वें वर्ष में उनका स्मरण करते हुए हम सबका यह संकल्प होना चाहिए कि उनके पवित्र, त्यागमय, पारदर्शी जीवन और स्व आधारित जीवनदृष्टि का अनुसरण करते हुए हम लोग भी विश्वगुरु भारत की रचना के लिए अपने जीवन में समर्पण और त्याग की गुणवत्ता लाएं।
संघ में प्रतिदिन सुबह प्रार्थना में गांधीजी का नाम लेते हैं
संघ में रोज प्रातःकाल एक स्तोत्र के द्वारा महापुरुषों की परंपरा का स्मरण करने की प्रथा संघ के स्थापना काल से ही है। 1963 में इसमें कुछ नए नाम जोड़े गए। इस समय तक पूज्य गांधी जी दिवंगत हो चुके थे। उनका नाम भी इसमें जुड़ा। वर्तमान में इसे ‘एकात्मता स्तोत्र’ कहते हैं। संघ के स्वयंसेवक प्रतिदिन प्रातःकाल एकात्मता स्तोत्र में गांधीजी के नाम का उच्चारण करते हुए उपरोक्त गुणों से युक्त उनके जीवन का स्मरण करते हैं।
स्वास्थ्य योजना: आरोग्य संजीवनी पॉलिसी खरीदने के 6 फ़ायदे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आरोग्य संजीवनी नीति का उपयोग निस्संदेह कोई भी व्यक्ति कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बिल्कुल सस्ती है और फिर भी आवेदकों के लिए कई गुण प्रदान करती है। यह रुपये से लेकर चिकित्सा व्यय को कवर करने में सक्षम है। 5 लाख से 10 लाख। साथ ही, आप लचीले तंत्र के साथ अपनी सुविधा के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आप ऑफ़लाइन संस्थानों की यात्रा किए बिना पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं। आरोग्य संजीवनी नीति सामान्य के साथ-साथ नए जमाने की उपचार सेवाओं को भी कवर करने के लिए लागू है। इसलिए, यह निस्संदेह आज की सबसे अच्छी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है।
• लचीला
लचीलापन एक बहुत ही बेहतर पहलू है जिसकी किसी भी प्रकार की बाजार संरचना में मांग की जाती है। आरोग्य संजीवनी पॉलिसी ग्राहक को अत्यधिक लचीलापन प्रदान करती है। व्यक्ति अपने लचीलेपन के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। इसके अलावा, ग्राहक पॉलिसी के कवरेज को विभिन्न पारिवारिक संबंधों तक बढ़ा सकता है।
• नो-क्लेम बोनस
यदि आप पॉलिसी अवधि के दौरान कोई दावा नहीं करते हैं तो आरोग्य संजीवनी पॉलिसी नो-क्लेम बोनस की सुविधा देती है। उस स्थिति में यह बोनस आपके लिए 5% तक बढ़ा दिया जाता है। आपके द्वारा बनाया गया पॉलिसी प्रीमियम यहां आधार के रूप में कार्य करता है और इसके ऊपर यह बोनस छूट के रूप में उपलब्ध है।
• सादगी
ग्राहक के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को संभालना बहुत आसान है। इसमें समान कवरेज शामिल है और इसमें ग्राहक के अनुकूल विशेषताएं हैं। इस पॉलिसी के नियम और शर्तों को समझने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इससे पॉलिसी खरीदना आसान काम हो जाता है।
• अक्षय
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य नीति की वैधता अवधि 1 वर्ष है। इसलिए, यह आपके लिए अपनी पसंद का निर्णय लेने के लिए विभिन्न विकल्प खोलता है। आप या तो प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं या योजना को नवीनीकृत कर सकते हैं। अंत में, आप चाहें तो योजना को बंद भी कर सकते हैं।
• व्यापक कवरेज
यदि कोई व्यक्ति आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के साथ खुद को पंजीकृत करता है तो वह लंबा कवरेज प्राप्त कर सकता है। यह वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से संबंधित बहुत सारे खर्चों को कवर करता है। इसमें दंत चिकित्सा उपचार, अस्पताल में भर्ती होने के खर्च आदि शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर अस्पताल में भर्ती होने के बाद तक के सभी खर्च इस पॉलिसी द्वारा कवर किए जाते हैं। इसलिए, यह नीति कई प्रकार के चिकित्सा व्ययों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण है।
• बजट के अनुकूल
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य योजना एक व्यक्ति के लिए बिल्कुल सस्ती है। यदि आप सीमित कवरेज के लिए आवेदन करते हैं तो कीमत बिल्कुल वाजिब है। इसलिए, जरूरत पड़ने पर आप अपने लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आरोग्य संजीवनी नीति समझने में बहुत ही सरल नीति है और उपरोक्त लाभों के अलावा अन्य लाभ भी प्रदान करती है। सभी सामान्य बीमा कंपनियां ग्राहकों को यह पॉलिसी सुविधा प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। हालांकि, यह सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है और ग्राहक को इस पॉलिसी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अगर वह स्वस्थ जीवन शैली का पालन करता है और उसे पहले से कोई मेडिकल समस्या नहीं है, तो उसे इस पॉलिसी को खरीदने से पहले मेडिकल टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। हालाँकि, इस नीति के लिए आवेदन करते समय केवल नीति निर्माताओं को ही सच्चाई का उत्तर देने का प्रयास करें।
SSC MTS Cut Off 2023: जानें SSC MTS Tier -1 कटऑफ और पिछले वर्ष का कटऑफ
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत में केंद्रीय सरकारी नौकरियों की मुख्य भर्तियों हेतु अधिसूचना तथा भर्तियों हेतु परीक्षा का आयोजन करता रहा है। हाल ही में एसएससी ने SSC MTS और हवलदार के लिए अधिसूचना जारी किया है तथा इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन भी 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं और यह ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2023 तक जारी रहने वाला है। आवेदन के बाद परीक्षा होगी तथा उसके बाद सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु परीक्षा दो चरणों (टियर-1 और टियर-2) में आयोग के द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोग ने Sarkari Job एसएससी एमटीएस भर्ती के तहत कुल 12523 पदों (हवलदार हेतु 529 पद) पर अधिसूचना जारी किया है लेकिन आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती संख्या अभी अनिश्चित मानी जा सकती है। आयोग के द्वारा एसएससी एमटीएस भर्ती टियर -1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जा सकती है और इस भर्ती परीक्षा हेतु SSC MTS Syllabus भी जारी कर दिया गया है।
SSC MTS Tier 1 Cut Off 2023 क्या रह सकता है?
एसएससी एमटीएस कटऑफ को पदों की संख्या तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या प्रभवित करती रही है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भर्ती पदों में वृद्धि की गई है और संभवतः इस वर्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा इन कारणों से SSC MTS Cut Off 2023 बढ़ सकता है लेकिन यह उम्मीदवार के वर्ग तथा प्रदेश के ऊपर निर्भर करता है। हालांकि आयोग के द्वारा भर्ती पदों की संख्या अभी तक सुनिश्चित नहीं कि गई है।
SSC MTS Tier 1 Expected Cut Off 2023
हम आपको नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से वर्ग के अनुसार SSC MTS Expected Cut Off 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 100-110
• ओबीसी 95 -100
• एससी 90-100
• एससी 80-87
• पुर्व सैनिक 40-50
• विकलांग 91-95
• श्रवण विकलांग 45-50
• नेत्रहीन 75-80
SSC MTS Cut Off 2023 – वर्ग के अनुसार पिछले वर्ष का कटऑफ
उम्मीदवार एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु पिछले वर्षों के कटऑफ को देखकर SSC MTS Cut Off 2023 का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए हम आपको उम्मीदवार के वर्गों के अनुसार SSC MTS Previous Year cutoff के बारे में निम्नलिखित टेबल के माध्यम से बताने जा रहे हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 110.50
• ओबीसी 101
• एससी 100.50
• एससी 87
• पुर्व सैनिक 49.50
• विकलांग 93
• श्रवण विकलांग 49
• नेत्रहीन 76
SSC MTS के पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11994 मल्टीटास्किंग और 529 हवलदार के पदों को भरा जाएगा। योग्यता की बात करें तो MTS के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा हवलदार के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता यही है।
ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद ही जरूरी है, कि परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में विधायकों की टिकट कायम
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-शिवसेना युति का हुआ ऐलान, सीटों पर सस्पेंस
दैनिक भास्कर हिंदी: MP-UP, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में भारी बारिश, 93 की मौत, हाई अलर्ट जारी
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र: पूर्व केन्द्रीय मंत्री हंसराज अहीर के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, दो की मौत