सामूहिक दुष्कर्म - खाना बनाने घर बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग से दुराचार

Gang rape - Called home to cook and mistreat minor with friend
 सामूहिक दुष्कर्म - खाना बनाने घर बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग से दुराचार
 सामूहिक दुष्कर्म - खाना बनाने घर बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग से दुराचार

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/ परासिया। रावनवाड़ा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग को पड़ोसी युवक ने घर पर खाना बनाने के बहाने बुलाया था। मौका पाकर दोस्त के साथ मिलकर उसने नाबालिग के साथ दुराचार किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसआई अंजना मरावी ने बताया कि पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोसी 19 वर्षीय आकाश डेहरिया के घर पर कोई नहीं था। उसने मदद के तौर पर खाना बनाने उसे बुलाया था। सोमवार रात अपने परिजनों की सहमति के बाद वह आकाश के घर खाना बनाने चली गई थी। इस दौरान आकाश का दोस्त 30 वर्षीय विनोद बंदेवार भी यहां आ गया। दोनों ने डरा धमका कर उसके साथ दुराचार किया। आरोपियों की चुंगल से निकलकर घर पहुंची पीडि़ता ने परिजनों को अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी दी। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने विनोद और आकाश के खिलाफ धारा 363, 376  डीए, 34, पॉक्सो एक्ट और एसटीएससी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
 

Created On :   24 Sept 2020 3:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story