सागर और सतना में गैंगरेप नाबालिग का अपहरण कर तीन लोगों ने किया दुष्कर्म , वारदात में 70 साल का वृद्ध भी शामिल 

Gang rape minor in Sagar and Satna kidnapped by three people, 70 years old involved in crime
सागर और सतना में गैंगरेप नाबालिग का अपहरण कर तीन लोगों ने किया दुष्कर्म , वारदात में 70 साल का वृद्ध भी शामिल 
सागर और सतना में गैंगरेप नाबालिग का अपहरण कर तीन लोगों ने किया दुष्कर्म , वारदात में 70 साल का वृद्ध भी शामिल 

डिजिटल डेस्क  सागर । नगर के मोती नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो युवकों ने एक 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर लिया। उसे बुजुर्ग के मकान में ले गए और धमकाते हुए तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में 70 साल का बुजुर्ग भी शामिल है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मोतीनगर थाना प्रभारी के अनुसार,   नरयावली नाका वार्ड क्षेत्र में एक बालिका घर के सामने टहल रही थी। तभी रात करीब 10 बजे वार्ड के गगन सोनी (25) व सुलतान घोषी (26) उसके पास पहुंचे और बहलाकर राजीवनगर वार्ड स्थित रामस्वरूप नामदेव के घर ले गए। वहां गगन और सुलतान के साथ 70 वर्षीय रामस्वरूप नामदेव ने भी दुष्कर्म किया। बालिका ने बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी रामस्वरूप ने उसे कुएं में लटका दिया और जान से मारने की धमकी दी। वे उसे बहला फुसलाकर कपड़ों का लालच देकर भोपाल भी ले जाना चाहते थे। बताया गया है कि रात करीब 12.45 बजे किशोरी उनके चंगुल से भागी। तभी समर्थ दीक्षित और मोहल्ले के लोगों को किशोरी ने आपबीती बताई। दीक्षित ने पुलिस को सूचना दी। एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपी रामस्वरूप नामदेव, गगन सोनी और सुलतान घोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गगन व सुलतान भी नरयावली क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, पास्को एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि पीडि़त बालिका के माता-पिता मजदूरी पेशा हैं।      
सुनसान जगह पर ले जाकर बनाया दुष्कर्म का शिकार 
 सतना । कोलगवां थाना क्षेत्र 24 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम को तकरीबन 6 बजे बाजार से सब्जी खरीदकर महिला घर जा रही थी तभी बदखर में एक डॉक्टर के घर के पास काले रंग की स्कार्पियो में चार लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और बायपास की तरफ भागे। रास्ते में दो युवक उतर गए, जबकि चालक और अन्य ने सुनसान जगह पर ले जाकर गाड़ी में ही बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की, जिससे पीडि़ता की हालत बिगड़ गई। शुक्रवार दोपहर पीडि़ता ने अपनी मां को ज्यादती की जानकारी दी। पुलिस ने बदखर निवासी चंदन यादव, जयपाल यादव, पंजाबी डोहर और सतेन्द्र पाल के खिलाफ कायमी की गई है। पीड़ता ने बताया, स्कार्पियो मालिक और जयपाल ने उसके साथ गैंगरेप किया। 
 

Created On :   23 Jan 2021 9:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story