- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के...
पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच गैंगवार, 4 की हालत गंभीर 6 गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |2 Sept 2017 7:19 PM IST
पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच गैंगवार, 4 की हालत गंभीर 6 गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, अमरावती। चांदूर बाजार सड़क मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मचा, जब कबाड़ व्यवसायियों के दो गुटों के बीच गैंगवार हो गया। पुरानी रंजिश के चलते दोनों गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 3 को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले मोर्शी के कबाड़ व्यवसायी पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसके मुख्य आरोपी को कोर्ट ने जमानत दी थी। इसके बाद शनिवार को ईद की नमाज अता करने के बाद नूर (52), शकील (40), रेहान (31), रियाज (24) नामक लोगों पर जानलेवा हमला हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों से बंदूक जब्त कर ली। साथ ही साजिद (27) हमीदखान (30), वसीम खान (26), कलीम खान (45), नाजीम खान (45) और आरीफ खान (40) को हिरासत में लिया।
Created On :   3 Sept 2017 12:38 AM IST
Next Story