दुल्हे के घर पहुंची प्रेमिका, बारात का इंतजार करती रही दुल्हन

Girlfriend reached the grooms house, the bride kept waiting for the procession
दुल्हे के घर पहुंची प्रेमिका, बारात का इंतजार करती रही दुल्हन
- पुलिस आरक्षक दुल्हे के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची दुल्हन दुल्हे के घर पहुंची प्रेमिका, बारात का इंतजार करती रही दुल्हन

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र का एक परिवार शादी की खुशियां मना रहा था। रविवार रात परिवार के सदस्य बारात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे तो वहीं हाथों में मेहंदी चलाए दुल्हन अपने दुल्हे का इंतजार कर रही थी। इस बीच दुल्हे के घर हंगामा मचा हुआ था। दरअसल बारात निकलने के ठीक पहले दुल्हे की प्रेमिका उसके घर आ पहुंची। प्रेमिका ने प्रेमी की बारात नहीं निकलने दी। पूरी रात दुल्हन और उसके परिजनों को दुल्हा पक्ष तरह-तरह के बहाने बताकर बारात का समय टालता रहा, आखिर सुबह तक बारात न आने पर दुल्हन ने थाने में लिखित शिकायत की है।
दुल्हन के मौसा संदीप ने बताया कि भतीजी का रिश्ता बैतूल पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक सोनू से तय हुआ था। रविवार रात बारात आने वाली थी। दुल्हा पक्ष के लोगों ने रात लगभग दस बजे फोन पर बताया कि किसी परिचित की मौत हो गई है। इस वजह से बारात लेट होगी। इसके बाद लगातार वे नए-नए बहाने करते रहे। सुबह तक बारात नहीं आई। रिश्तेदारों से पता चला कि सोनू की प्रेमिका उसके घर आ पहुंची थी और उसने बारात नहीं निकलने दी। इसके बाद दुल्हन और परिवार के अन्य सदस्य देहात थाना पहुंचे और दुल्हे पर कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत की है।
परिजनों के आरोप पुलिस नहीं कर रही सुनवाई-
दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दुल्हा पुलिस विभाग में है। इस वजह से प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सोमवार सुबह से पूरा परिवार देहात थाने में मौजूद है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
क्या कहते हैं अधिकारी-
दुल्हन के परिजनों ने लिखित शिकायत की है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ.संतोष डेहरिया, सीएसपी

Created On :   23 May 2022 5:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story