- आंदोलन तेज करेंगे किसान, आज से राज्यों में करेंगे गवर्नर हाउस का घेराव
- महाराष्ट्र के मुंबई में आज से खुलेंगे कॉलेज, सख्त गाइडलाइंस के साथ शुरू होगी पढ़ाई
- मध्य प्रदेश के मुरैना में कांग्रेस की किसान महापंचायत आज
- झारखंड में कोरोना से संक्रमण के 101 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 3 की मौत
- जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज घाटी पहुंचेगा संसदीय दल, कल पहली बैठक
आए दिन वाहनों के कांच फोड़ते थे, पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को पकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले कुछ समय के कार मालिकों की नाक पर दम करने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों के कारों को कांच फोड़ते थे। उत्तर नागपुर के जरीपटका क्षेत्र में वाहनों के कांच फोड़कर व्यापारियों में खौफ पैदा कर उनसे वसूली करने की इच्छा रखने वाले आरोपियों के गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। इस गिरोह के 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में चार आरोपी रामटेक और 6 आरोपी नागपुर के पांचपावली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें एक विधि संघर्षग्रस्त बालक भी शामिल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार महालक्ष्मी अर्पाटमेंट के सामने कुछ नकाबपोश आरोपी आस-पास खड़े चारपहिया वाहनों के कांच फोड़ रहे थे। इसी दौरान ओसीन अमर, गोधनी, जरीपटका निवासी अपनी दोपहिया से जूस पीने के लिए दयानंद पार्क जा रहा था। ओसीन को 7-8 अज्ञात आरोपी कारों के कांच फोड़ते हुए नजर आए। उनके हाथों में हॉकी, चाकूनुमा शस्त्र, लकड़ी के डंडे थे। कुछ आरोपी पहरेदारी कर रहे थे। सभी के चेहरे पर नकाब बंधे थे। इन आरोपियों ने एक टूर्स एंड ट्रैवल्स नामक दुकान का कैमरा भी तोड़ दिया। इन आरोपियों में से तीन आरोपियों ने ओसीन को रोका। आरोपियों ने ओसिन के हाथ और पीठ पर हॉकी से मारा, जिससे वह घबराकर वहां से भाग गया। उसके बाद वाहनों की तोड़फोड़ करने वाला यह गिरोह वहां से फरार हो गया। हालांकि, आरोपियों ने वाहन क्र.-एम.एच.-49-यू.-5426, एम.एच.-31 -डी.सी.-5694 ,एम.एच.-49-ए.एस.-4461 और एम.एच.-49-बी.बी-2461 के कांच फोड़ दिए थे। इन वाहनों के कांच फोड़ने की मौखिक शिकायत ओसीन ने की थी।
व्यापारियों में खौफ पैदा करना चाहते थे
इस गिरोह वाहनों के कांच फोड़कर जरीपटका क्षेत्र में दहशत फैलाना चाहता था, ताकि व्यापारियों से वसूली की जा सके। इन आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रशित राजेश शर्मा शीतलवाड़ी, रामटेक, तेजस सूरज उईके, टी-प्वाइंट, रामटेक, अजय रमेश बंदाटे, नगरधन, शिवाजी चौक, रामटेक, धवल अश्विन पानतावने, रामटेक, बादल दिलीप बागड़े, लष्करीबाग, आंबेडकर काॅलोनी, पांचपावली नागपुर, अभिषेक भैया शेंडे, लष्करीबाग, समता मैदान, पांचपावली नागपुर, शाहरूख अहमद मिर्जा, लष्करीबाग सर्कल नं.15/2, पांचपावली, नागपुर, राहुल इंद्रसेन वैद्य, लष्करीबाग, समता मैदान और विशाल सुनील टेंभूर्णे, पांचपावली व एक विधि संघर्षग्रस्त बालक है। इन आरोपियों को रामटेक और पांचपावली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। जरीपटका के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पराग बी. पोटे, द्वितीय पुलिस निरीक्षक दिलीप लांडगे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। थाने के उप-निरीक्षक माधव शिंदे, पुलिस नायब रोशन तिवारी, मुकेश यादव, विशाल नागभिड़े व अन्य ने कार्रवाई में सहयोग किया।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।