- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- ‘ग्लो ऑफ होप’ वाली गीता उपलेकर ने...
‘ग्लो ऑफ होप’ वाली गीता उपलेकर ने 102 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुप्रसिद्ध चित्र ‘ग्लो ऑफ होप’ में हाथ में लैंप ली हुई युवती जिन्हें ‘वुमन विद द लैंप’ के नाम से भी जाना जाता है, उनका 102 साल की उम्र में कोल्हापुर में निधन हो गया। आज भी देशभर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ वह चित्र लगभग सात दशक पहले 1945-46 में बनाया गया था।
परिवार के सूत्रों ने बताया कि गीता उपलेकर का पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में उनकी बेटी के घर पर मंगलवार शाम को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं। दिवंगत भारतीय चित्रकार एस एल हलदणकर द्वारा बनाया गया वह उत्कृष्ट चित्र कर्नाटक के मैसूरू में जगनमोहन पैलेस में जयचामा राजेंद्र आर्ट गैलरी की शोभा बढ़ा रहा है।
गैलरी के सबसे कीमती चित्र में से एक होने के साथ ही यह वहां आकर्षण का मुख्य केंद्र है। गीता उपलेकर चित्रकार हलदणकर की तीसरी संतान थी। कृष्णकांत उपलेकर से विवाह के बाद वर्ष 1940 से ही वह कोल्हापुर में रह रही थीं। गीता के भतीजे राजा उपलेकर ने बताया कि मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। गीता की दो बेटी और एक बेटा है।
Created On :   3 Oct 2018 9:36 PM IST