भगवान करे भाजपा-शिंदे और मनसे का गठबंधन हो जाए

God bless BJP-Shinde and MNS combine - Patil
भगवान करे भाजपा-शिंदे और मनसे का गठबंधन हो जाए
पाटील की सियासी कामना भगवान करे भाजपा-शिंदे और मनसे का गठबंधन हो जाए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बुलावे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मनसे के दीपावली कार्यक्रम में उपस्थिति के बाद से तीनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच शिंदे गुट के विधायक व राज्य के जलापूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटील ने कहा है कि जब सभी नदी नाले एक में मिल जाते हैं तो नदी का पाठ और चौड़ा हो जाता है। भगवान करें की मनसे, भाजपा व ‘बालासाहेब की शिवसेना’ का गठबंधन हो जाए। मंत्री ने कहा कि सबकी अपेक्षा है कि दोनों दलों का गठबंधन हो जाए। जबकि शिंदे गुट के प्रवक्ता व राज्य के स्कूली शिक्षामंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि इस बारे में जब तक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नहीं बोलते तब तक मैं कुछ नहीं बोलूंगा। हालांकि उन्होंने यह कहा कि सभी का साथ आना वक्त की जरुरत है। अगले साल होने वाले मनपा चुनाव के लिए राज ठाकरे का भाजपा व शिंदे की शिवसेना के साथ आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि अभी भाजपा इस बात की पड़ताल करने में जुटी है कि राज ठाकरे के अलग चुनाव लड़ने से भाजपा को ज्यादा लाभ होगा अथवा साथ आने से अधिक फायदा होगा। इसको लेकर निजी एजेंसियों से सर्वेक्षण भी कराया जा रहा है। ये एजेंसिया मतदाताओं का नब्ज टटोलने की कोशिश कर रही हैं। मनसे की परप्रांतिय विरोधी विचारधारा की वजह से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व राज ठाकरे को साथ लेने से हिचक रहा है। क्योंकि उसे उत्तरभारतीयों की नाराजगी का डर सता रहा है। बता दें कि मुंबई मनपा के चुनाव में उत्तरभारतीय मतदाता निर्णायक स्थिति में माना जाता है।    

 

Created On :   26 Oct 2022 10:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story