- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Gold worth Rs 32 crore seized at Mumbai airport
मुंबई : एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 32 करोड़ का सोना, एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कस्टम अधिकारियों ने मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक दिन में 32 करोड़ रुपए के सोना बरामद किया है। दो अलग-अलग मामलों में 61 किलो सोने के साथ कुल सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जिनमें दो महिलाएं हैं। कस्टम विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे परएक दिन में यह अब तक की तस्करी के सोने की सबसे बड़ी बरामदगी है। बरामदगी की यह कार्रवाई शुक्रवार को हुई। पहले मामले में तंजानिया से चार भारतीय नागरिक मुंबई पहुंचे थे। यात्री कतर के दोहा से होते हुए मुंबई पहुंचे थे इसलिए कस्टम अधिकारियों को संदेह बढ़ गया। एक अधिकारी ने बताया कि तस्करी करने वालों की पहचान के लिए डेटा बेस तैनात किया गया है। जिसके आधार पर खासतौर पर अफ्रीकी और मध्य पूर्व के देशों की ज्यादा यात्राएं करने वाले और खास उड़ाने से सफर करने वाले यात्रियों पर नजर रखी जाती है। इसी आधार पर इस समूह की भी पहचान की गई। हवाई अड्डे पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने चारों यात्रियों की तलाशी ली तो उनके पास एक-एक किलो के सोने के 53 बिस्किट मिले। संयुक्त अरब अमीरात में तैयार इस सोने के छिपाने के लिए खास तौर पर बेल्ट बनाया गया था। आरोपियों ने यह बेल्ट पहन रखा था जिसमें सोने के बिस्किट छिपाने के लिए खास जगह बनी हुई थी। बरामद सोने के कीमत 28 करोड़ 17 लाख रुपए है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों को एक अनजान सूडानी नागरिक ने दोहा हवाई अड्डे पर तस्करी का सोना सौंपा था। तस्करी की बात स्वीकार करने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा एक और मामले में कस्टम अधिकारियों ने एक पुरुष और दो महिला यात्रियों से 5 किलो सोना बरामद किया जिसकी कीमत 3 करोड़ 88 लाख रुपए है। आरोपी दुबई से मुंबई पहुंचे थे। सोना उन्होंने पाउडर के रुप में था जिनके पैकेट आरोपियों ने पहने गए कपड़ों में छिपाकर रखा था। पकड़े एक आरोपियों में से एक महिला बुजुर्ग थी और वह ह्वील चेयर पर थी। इन तीनों आरोपियों को भी कस्टम विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तस्करी से लिए बदनाम मार्ग और देशों का इस्तेमाल करने वाले संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई है जिसके चलते बड़ी संख्या में कार्रवाई संभव हो पा रही है। इसी के जरिए कुछ दिनों पहले 4 करोड़ 8 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा भी पकड़ी गई थी।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
मनोरंजन : मुंबई साइक्लोथॉन में शामिल हुईं सैयामी खेर, कहा- साइकिल चलाना है एक संपूर्ण कसरत
इलेक्ट्रिक वाहनों को सुविधा: नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर हर 2 किलोमीटर पर उपलब्ध होगा चार्जिंग स्टेशन
बड़ा फैसला : आतंकी हमले के खतरे के मद्देनजर मुंबई में एक महीने के लिए ड्रोन-पैराग्लाइडिंंग पर पाबंदी
राउंड टेबल डिस्कशन: 16 से 18 जून तक मुंबई में आयोजित होगी नेशनल लेजिस्लेर्स कांफ्रेंस
बॉलीवुड: मुंबई को जिंदा रहने के लिए रॉक म्यूजिक की जरूरत: फरहान अख्तर