चिकन के शौकीनों के लिए सरकार कि स्कीम, कड़कनाथ के पालन को देगी बढ़ावा

government are promoting the poultry chickens
चिकन के शौकीनों के लिए सरकार कि स्कीम, कड़कनाथ के पालन को देगी बढ़ावा
चिकन के शौकीनों के लिए सरकार कि स्कीम, कड़कनाथ के पालन को देगी बढ़ावा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पशु संवर्धन, दुग्धविकास व मत्स्य विकास मंत्री महादेव जानकर लोगों को कड़कनाथ मुर्गे के चिकन का स्वाद चखाना चाहते हैं। सरकार ने कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गा-मुर्गियों के पालन को बढ़ावा देने का फैसला किया है। जिसके लिए उस्मानाबाद के तुलजापुर में एक सेंटर खोला जाएगा। जिसे तैयार करने के लिए 5 करोड़ रुपए सरकारी खजाने से दिए जाएंगे।

हृदय रोग सहित कई बीमारियों को दूर करता कड़कनाथ

मंत्री जानकर ने गुरुवार को बताया कि तुलजापुर से 6 किमी दूर तीर्थ गांव में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पशुपालन विभाग की जमीन पर सेंटर खोला जाएगा। जानकर के मुताबिक कड़कनाथ का चिकन काफी स्वादिष्ट होता है। उसे खाने से हृदय रोग सहित कई बीमारियों के निजात मिलती है। भेड़ और बकरी महामंडल के माध्यम के कड़कनाथ के चुजे बांटे जाएंगे। कड़कनाथ का चिकन और अंडे विदर्भ, मराठवाड़ा में भेजे जाएंगे। उत्पादन ज्यादा होगा, तो तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में भी भेजे जाने की योजना है।

सरकार की योजना

उस्मानाबाद के जिला पशुपालन अधिकारी डॉ नामदेव आघव ने बताया कि शिंदेवाडी गांव में कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गा-मुर्गियों को तैयार करने के लिए जिला परिषद के सेस फंड से एक लाख रुपए दिए गए हैं। महिला बचत समूहों को कडनाथ प्रजाति के 10 मादा और 2 नर मुर्गे दिए जाएंगे। उसी इलाके के निवासी नितिन शिंदे शेड बना कर लगभग दो हजार कड़कनाथ मुर्गा-मुर्गी का पालन करते हैं। उन्होंने बताया कि जिला परिषद की तरफ से नवंबर महीने में 10 लाख रुपए खर्च कर कडकनाथ प्रजाति के मुर्गा-मुर्गियों का वितरण किया जाना है। 

30 से 40 रुपए में बिकता है अंडा 

कड़कनाथ मुर्गियों के अंडे बाजार में 30 से 40 रुपए प्रति नग बिकते हैं। इसका चिकन लगभग 300 रुपए किलो से बिकता है। बाजार में बड़े कड़कनाथ मुर्गो की कीमत 1500 से 2000 रुपए तक है। कड़कनाथ मुर्गा-मुर्गी का रंग और खून काला होता है। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के अलावा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस प्रजाति के मुर्गे पाए जाते हैं।

Created On :   12 Oct 2017 9:57 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story