लंदन में धूमधाम से सरकार मनाएगी बाबा साहेब की जयंती, मोदी होंगे शामिल

Government will celebrate Baba Sahebs birth anniversary in London
लंदन में धूमधाम से सरकार मनाएगी बाबा साहेब की जयंती, मोदी होंगे शामिल
लंदन में धूमधाम से सरकार मनाएगी बाबा साहेब की जयंती, मोदी होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के दलित मतदाताओं में भरोसा कायम रखने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा ने डैमेज कंट्रोल की तैयारी शुरु कर दी है। आगामी 14 अप्रैल को भाजपा से लेकर आरएसएस से जुड़े संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाने का फैसला किया गया है। दूसरी तरफ भाजपा ने देश से बाहर लंदन में भी डॉ. बाबा साहेब की जयंती मनाने की तैयारी की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लंदन में होने वाले डॉ. आंबेडकर जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो सकते है। महाराष्ट्र के समाजिक न्यायमंत्री राजकुमार बडोले ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी 18 से 20 अप्रैल के दौरान लंदन में रहेंगे। इस दौरान लंदन स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय स्मारक में जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी इस समारोह में शिरकत कर सकते हैं।

गौरतलब है कि नवंबर 2015 में प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर लंदन स्थित 10, किंग हेनरी रोड स्थित वह चार मंजिला बंगला खरीदा गया था, जहां रह कर डॉ. भीमराव आंबेडकर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की थी। महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने इस बंगले की कीमत अदा की थी और उसके बाद 2050 वर्गफुट के इस मकान को डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय स्मारक में तब्दील कर दिया गया है। इसे शैक्षणिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

पिंपरी चिंचवड के लिए पुलिस आयुक्तालय तो मिली मंजूरी 
उधर पुणे के पिंपरी चिंचवड व परिसर के लिए स्वतंत्र पुलिस आयुक्तालय बनाया जाएगा। मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल ने यह फैसला लिया। मंत्रिमंडल ने आयुक्तालय के लिए आवश्यक 2 हजार 633 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति मंत्री व पुणे के पालक मंत्री गिरीश बापट ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय से 22 लाख से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र को फायदा होगा।

पुणे शहर पुलिस आयुक्त और पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के कार्यक्षेत्र का विभाजन करके पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय बनाया जाएगा। नए पुलिस आयुक्तालय के कार्यक्षेत्र में दो परिमंडल और 15 पुलिस स्टेशन का समावेश होगा। पिंपरी चिंचवड शहर व आसपास के परिसर में बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण और औद्योगिकीकरण, शिक्षा संस्था और वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका दबाव मौजूदा व्यवस्था पर पड़ रहा था। इसलिए कानून व व्यवस्था को प्रभावी तरीके से बनाए रखने के लिए नया पुलिस आयुक्तालय बनाया जाएगा।
 

Created On :   10 April 2018 3:03 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story