प्याज किसानों को राहत, 200 रुपए प्रति क्विंटल अनुदान देगी सरकार, मंत्रिमंडल का फैसला 

Government will grant relief to onion farmers, Rs 200 per quintal
प्याज किसानों को राहत, 200 रुपए प्रति क्विंटल अनुदान देगी सरकार, मंत्रिमंडल का फैसला 
प्याज किसानों को राहत, 200 रुपए प्रति क्विंटल अनुदान देगी सरकार, मंत्रिमंडल का फैसला 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के प्याज उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल 200 रुपए का अनुदान मिलेगा। गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल कि बैठक में यह फैसला लिया गया। 1 नवंबर से 15 दिसंबर के दौरान कृषि उपज बाजार समितियों में प्याज बेचने वाले किसानों को इस फैसले का लाभ मिलेगा। एक किसान को अधिक से अधिक 200 क्विंटल प्याज के लिए यह अनुदान मिलेगा। मुंबई कि कृषि उपज बाजार समिति को छोड़कर राज्य के सभी कृषि उपज बाजार समितियों में यह फैसला लागू होगा। अनुदान की राशि किसानों के बैंक खाते में जमा कराई जाएगी। 

प्याज की कीमतों में गिरावट से परेशान हैं उत्पादक 
मंत्रिमंडल ने अनुदान योजना के लिए 150 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। राज्य में प्याज की कीमतों में लगातार गिरावट के बीच सरकार के इस फैसले से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार ने दावा किया है कि अब तक प्याज उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल दी जाने वाली यह सबसे बड़ी मदद है। प्रदेश में प्याज नकदी फसल मानी जाती है। साल भर में तीन बार प्याज की बुवाई होती है। फिलहाल खरीफ और रबी सत्र की प्याज की आवाक बाजार में बड़े पैमाने पर हो रही है। नवंबर महीने में प्याज की आवक 41.23 लाख क्विंटल रही। इससे प्याज की कीमतों में भारी गिरावट आ गई है। किसान अपने प्याज सड़कों को फेंकने को मजबूर हैं।  
 

Created On :   20 Dec 2018 7:32 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story