नागपुर में आदिम जनजाति के लिए बनेंगे 105 घरकुल 

Government will make 1021 Gharkul (Housing) for tribal families
नागपुर में आदिम जनजाति के लिए बनेंगे 105 घरकुल 
नागपुर में आदिम जनजाति के लिए बनेंगे 105 घरकुल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने शबरी घरकुल योजना की तर्ज पर आदिम जनजाति परिवारों के लिए 1021 घरकुल (आवास) मंजूर किया है। आदिम जनजाति परिवारों के लिए नागपुर में 105, चंद्रपुर में 110 और यवतमाल में 293 घरकुल शौचालय के साथ बनाए जाएंगे। जबकि गडचिरोली में 69, ठाणे में 101, पालघर में 140 और रायगड में 203 घरकुल मंजूर हुए हैं। सरकार की तरफ से सात जिलों में 1021 घरकुल के लिए 14 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सरकार ने साल 2017-18 के लिए आदिम जनजाति योजना के तहत आदिम जनजाति परिवार को घरकुल बनाने के लिए निधि मंजूर किया है। 

प्रति घरकुल के लिए लाभार्थी को मिलेंगे 1 लाख 32 हजार रुपए 

बुधवार को प्रदेश सरकार के आदिवासी विकास विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया। इसके मुताबिक नागपुर, चंद्रपुर और यवतमाल जिले के मैदानी इलाकों में प्रति घरकुल के लिए लाभार्थी को 1 लाख 32 हजार रुपए दिए जाएंगे। जबकि गडचिरोली, ठाणे, पालघर और रायगड जिले के पहाड़ी और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बनाए जाने वाले घरकुल के लिए 1 लाख 42 हजार रुपए दिए जाएंगे। राज्य में आदिवासी समाज की कातकरी, माडिया गोंड व कोलम जनजातियों को आदिम जनजाति माना जाता है। ये विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति मानी जाती हैं। 

Created On :   20 Dec 2017 9:59 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story