परीक्षा दौरान छात्राओं से कपड़े उतरवाने के मामले में जांच के निर्देश

Government will teach self-defense tricks to girls under a mission
परीक्षा दौरान छात्राओं से कपड़े उतरवाने के मामले में जांच के निर्देश
परीक्षा दौरान छात्राओं से कपड़े उतरवाने के मामले में जांच के निर्देश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने पुणे में परीक्षा के दौरान जांच के नाम पर कक्षा 12 वीं की छात्राओं के  कपड़े उतरवाने का मुद्दा उठाया। मुंडे ने कहा कि राज्य में कक्षा 12 वीं और 10 वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। पुणे में परीक्षा देने आई  छात्राओं के कपड़े उतरवा कर जांच की गई। यह बेहद गंभीर मामला है। सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए। इस पर सभापति रामराजे निंबालकर ने सरकार को मामले की जांच कर बुधवार को सदन में जानकारी देने का निर्देश दिया।

राज्य की हर लड़की को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर: फडणवीस
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मिशन साहसी के तहत लड़कियों को दिए जाने वाले आत्मरक्षा के गुर को राज्य की हर लड़की तक पहुंचाया जाएगा। सरकार इसके लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने लड़कियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन साहसी अभियान शुरु किया है। इसके तहत महागनर के विभिन्न इलाको में शिविर आयोजित कर लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए हैं।

बेटी बचाओं व बेटी पढाओं उपक्रम की शुरुआत
मंगलवार को मिशन साहसी के तहत दिए जानेवाले प्रशिक्षण को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि देश को महाशक्ति बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओं व बेटी पढाओं उपक्रम की शुरुआत की है। अब एबीवीपी ने मिशन साहसी की शुरुआत कर इस उपक्रम के तहत नया कदम बढाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करनेवाला देश ही महाशक्ति बन सकता है। वर्तमान में महिलाओं पर होनेवाले अत्याचारों को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिससे महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाले प्रयास विफल हो रहे हैं।

मिशन साहसी के तहत प्रशिक्षण
महिलाओं को हिसंक प्रवृत्ति के लोगों से बचाने के लिए मिशन साहसी के तहत दिए जानेवाले प्रशिक्षण की हर महिला को जरुरत है। उन्होंने कहा कि जिस देश में साहसी लड़कियां होगी उस देश को प्रगति करने से कोई नहीं रोक सकता है। इसलिए मिशन साहसी के तहत दिया जानेवाले प्रशिक्षण को हर लड़की तक पहुंचना आवश्यक है। इससे पहले कार्यक्रम के दौरान लड़कियों ने मिशन साहसी के तहत मिले प्रशिक्षण का नमूना भी दिखाया। कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील अंबेकर, राष्ट्रीन महामंत्री आशीष चौहान, अभिनेत्री रवीना टंडन, छात्र प्रमुख ममता यादव, साधना यादव, मंदार भानुसेव आलोक रंजन तिवारी आदि मौजूद थे।

Created On :   6 March 2018 9:36 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story