पंकजा मुंडे की चीनी मिल पर जीएसटी का छापा

GST raid on Pankaja Mundes sugar mill, former minister angry
पंकजा मुंडे की चीनी मिल पर जीएसटी का छापा
जताई नाराजगी पंकजा मुंडे की चीनी मिल पर जीएसटी का छापा

डिजिटल डेस्क, मुंबई. वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व पंकजा मुंडे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वस्तु व सेवा कर विभाग (जीएसटी) ने गुरुवार की सुबह पंकजा के परली स्थित वैद्यनाथ सहकारी चीनी कारखाने पर छापेमारी की। कारखाने में 12 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी के मामले में कार्रवाई की गयी है। पंकजा मुंडे ने जीएसटी की इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

पंकजा मुंडे गुरुवार को नारियल सप्ताह के अवसर पर बीड जिले के शिरूर तालुका के मनूर गांव में मौजूद थीं। इसी दौरान उन्हें परली के चीनी कारखाने पर छापेमारी की खबर मिली। पंकजा ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि उन्हें यह खबर मीडिया से मिली। इस चीनी कारखाने का जीएसटी को लेकर विवाद चल रहा है।

तत्काल कार्रवाई करने का मिला था आदेश

बाद में पत्रकारों से बातचीत में पंकजा ने कहा कि इस संबंध में मैंने जीएसटी अधिकारियों से बात की तोमुझे पता चला कि ऊपर से तत्काल कार्रवाई करने का आदेश था। साथ ही उन्हें यह भी पता चला कि यह खबर सबसे पहले ऊपर के कार्यालय से मीडिया तक पहुंची। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

पंकजा ने कहा कि 2011 से लगातार कम उत्पादन, 2013 से 2015 में भीषण सूखा, गन्ने की कमी और भारी कर्ज की वजह से चीनी कारखाना मुश्किल में है। किसी तरह हम इसे चला रहे हैं। इसी वजह से कुछ दिन पहले हम केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले थे। हमें जीएसटी का भुगतान करना है।इस चीनी कारखाने पर करीब 250 करोड़ रुपए का कर्ज है। हालांकि हमने 152 करोड़ रुपए का कर्ज चुका दिया है। 
 

Created On :   13 April 2023 4:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story