कल रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था

Hajj passenger second batch will leave tomorrow nagpur
कल रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
कल रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था

डिजिटल डेस्क, नागपुर|  हज यात्रियों का दूसरा काफिला 25 जुलाई को रवाना होगा। हजरत बाबा ताजुद्दीन हज हाउस हज यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। नागपुर जिला हज समिति के अध्यक्ष जुुनेद खान के अनुसार हज हाउस में हज यात्रियों के लगेज लेने का कार्य 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। हज यात्री अपना सामान हज हाउस में जमा करा दें। आज  24 जुलाई को शाम 5 बजे से पासपोर्ट, टिकट विजा दिया जाएगा।

नागपुर जिला हज समिति के प्रवक्ता ग्यासुद्दीन अशरफी के अनुसार 25 जुलाई को शाम 5 बजे हज यात्रियों का सत्कार कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक विकास कुंभारे, सुधाकरराव कोहले, सुधाकरराव देशमुख, डॉ. मिलिंद माने, कृष्णा खोपडे, गिरीश व्यास, अनिल सोले, शहर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण दटके को आमंत्रित किया गया है। राज्य हज समिति के अध्यक्ष हाजी जमाल सिद्दीकी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। हज यात्रियों को अहेराम बांधने और नागपुर मनपा की आपली बस से डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। हाजी जमाल सिद्दीकी की देखरेख में नागपुर जिला हज समिति, हाजी दोस्त, कार्यकर्ता इस मिशन को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। सफलतार्थ जिला हज समिति के अध्यक्ष जुनेद खान, उपाध्यक्ष मौलाना इर्रशाद, सचिव हाजी बारी पटेल, प्रवक्ता ग्यासुद्दीन अशरफी, सदस्य सैयद अशफाक, फयाज खान, आफीज अख्तर, आलम अशरफी, हाजी रहीम, सैयद शहनाज अली, नजमा बेगम प्रयासरत हैं। 

 हज यात्रियों का सत्कार
संवाददाता| हिंगना. हज के लिए रवाना होने वाले बूटीबोरी निवासी हाजी बब्बू शेख और उनकी पत्नी जोहरा बब्बू शेख का रिश्तेदार और गांव के लोगों ने सत्कार किया। सभी के लिए न्याज का इंतजाम किया गया। सत्कार के दौरान ‘नारे तकबीर अल्लाहो अकबर’,‘अल मदीना चल मदीना- आज नहीं तो कल मदीना’ के नारे लगाए गए। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता बाबू पठान, प्रदेश कांग्रेस सचिव मुजीब पठान, नगरसेवक अनीस बावला, हबीब महाजन, इब्राहिम झडीया, इस्माइल शेख, इकबाल शेख, आसिफ शेख, कदीर महाजन, अलीम महाजन, आरिफ महाजन, सलाम महाजन उपस्थित थे।

 

Created On :   24 July 2019 6:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story