- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अवैध निर्माण पर HC सख्त, मनपा पर 50...
अवैध निर्माण पर HC सख्त, मनपा पर 50 हजार का जुर्माना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अवैध निर्माण को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने मुंबई महानगरपालिका पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है।
दरअसल हाईकोर्ट ने काफी पहले महानगर के कांदिवली इलाके में स्थित रघुवीर विद्यालय के प्रवेश को प्रभावित करने वाले अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दिया था, लेकिन कोर्ट ने पाया कि अब तक मनपा ने इसे नहीं गिराया है। इसे देखते हुए जज अभय ओक व जज विभा कनकनवाडी की खंडपीठ ने मुंबई मनपा पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और जुर्माने की रकम स्कूल ट्रस्ट को देने के लिए कहा गया है।
बेंच ने मनपा को दो महीने के अंदर अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दिया है। दरअसल स्कूल परिसर के प्रवेश से जुड़े सड़क मार्ग के पास एक ओपन ऑडिटोरियम बना दिया गया है। जिससे फायर बिग्रेड व दूसरे जरूरी वाहनों के आने-जाने में दिक्कत होती है। इसलिए स्कूल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
Created On :   28 July 2017 9:33 PM IST