सिवनी, बरघाट, कुरई सहित कई जगह तेज बारिश

Heavy rain in many places including Seoni, Barghat, Kurai
सिवनी, बरघाट, कुरई सहित कई जगह तेज बारिश
जगह-जगह हुआ जलभराव,परेशान हुए आम नागरिक  सिवनी, बरघाट, कुरई सहित कई जगह तेज बारिश

डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिले में बारिश का क्रम जारी है। सिवनी,बरघाट,कुरई सहित जिले के कई क्षेत्रों में गुरूवार को पानी बरसा। बरघाट व कुरई विकासखण्ड में झमाझम बारिश हुई। बारिश से कई इलाके तरबतर हो गए और जनजीवन प्रभावित हुआ। सिवनी में दोपहर तीन बजे के बाद बादलों ने डेरा डाला और लगभग डेढ़ घंटे तक कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश का क्रम चला। सिवनी में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। बरघाट, कुरई, बादलपार में भी दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। पानी बरसने के बाद मौसम में बदलाव आया और लोगों को गर्मी, उमस से राहत मिली। बारिश का पानी बरघाट गल्र्स स्कूल मार्ग एवं रेस्ट हाउस रोड पर जलभराव हो गया। इससे स्कूल छूटने के बाद छात्राओं को घर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां बार-बार हो रहे जलभराव के चलते आम आदमी पार्टी के राजेन्द्र ठाकुर सहित आमजनों द्वारा नगर परिषद के अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश भी जाहिर किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में फिलहाल बारिश का क्रम जारी रहेगा।

जिले में 401.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार 1 जून से 14 जुलाई तक जिले के 8 विकासखण्डों में 401.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। विकासखण्ड सिवनी में 431.0 मिमी, कुरई में 495.0 मिमी,  बरघाट में 443.0 मिमी,  केवलारी में 396.2 मिमी, छपारा में 473.9 मिमी,  लखनादौन में 295.7 मिमी, धनौरा में 310.7 मिमी तथा घंसौर विकासखण्ड में 304.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में कुल 3209.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष 14 जुलाई तक कुल 2230.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। 
 

Created On :   15 July 2022 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story