- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- हिंदी दिवस : फिल्मस डिविजन ऑनलाइन...
हिंदी दिवस : फिल्मस डिविजन ऑनलाइन प्रसारित करेगा भाषा के विकास पर बनी पांच डाक्यूमेंट्री फिल्में

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हिंदी भाषा को साल 1949 में 14 सितंबर को भारत की राजभाषा के रुप में स्वीकृति मिली थी। इसलिए इस ऐतिहासिक दिन फिल्म्स डिविजन इस साल राजभाषा की विकाय यात्रा पर बने पांच चुनिंदा वृत्तचित्रों का प्रदर्शन करेगा। यह वृत्तचित्र 24 घंटे के लिए निशुल्क उपलब्ध होंगे। इन वृत्तचित्रों में बच्चों द्वारा संविधान सभा की बैठक, कार्रवाई, विभिन्न राज्यों में हिंदी की लोकप्रियता और विकास यात्रा को दिखाया गया है। वृत्तचित्र फिल्म्स डिविजन की वेबसाइट पर जाकर डॉक्यूमेंट्री ऑफ द वीक पर क्लिक कर देखा जा सकता है। इसके अलावा यह यूट्यूब पर फिल्मस डिविजन के आधिकारिक चैनल पर भी देखा जा सकता है। प्रसिद्ध हिंदी विद्वान एवं लेखक व्योहार राजेंद्र सिंह के प्रयासों तथा हिंदी के अन्य विद्वानों, हजारी प्रसाद द्विवेदी, मैथिली शरण गुप्त एवं काका कालेलकर के अथक प्रयासों से सिंहजी के 50 वें जन्मदिन पर यानी 14 सितंबर-1949 को, हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकृति मिली तथा 26 जनवरी,1950 को भारतीय संविधान द्वारा अनुच्छेद 343 के तहत देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को राजभाषा की मान्यता दी गईl हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जानेवाली भाषाओं में से एक है तथा 52 करोड़ से अधिक लोगों की पहली भाषा है l
क्या है वृत्तचित्र में
ऑनलाइन फिल्मोत्सव में दिखायी जानेवाली फिल्मों में संविधान के साक्षी भी है, जो भारत की राजभाषा के रूप में हिंदी को अपनाने के निर्णय और संविधान सभा की बैठक के रोचक पहलुओं का वर्णन करता है। इसके अलावा 14 सितंबर1949 नाम के वृत्तचित्र में बच्चों द्वारा संविधान सभा की एक व्यवस्था के अन्तर्गत हिन्दी को राजभाषा के रूप में अपनाने की ऐतिहासिक घटना को चलचित्रों माध्यम से जीवंत किया गया है। भारत की वाणी में राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी को अपनाने की घटना एवं विभिन्न राज्यों के यात्रा वृतांत के माध्यम से हिंदी के महत्व को बतलाता है। हमारी भाषा हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में, देश की एकता और एकजुट को दर्शाती है l हिंदी की विकास यात्रा भारत में हिंदी की विकास और स्थिति पर आधारित एक फिल्म है l
Created On :   13 Sept 2020 7:09 PM IST