हिंदी भाषी छात्रा को लंदन में मिली डिग्री, परिवार को महसूस हो रहा बेटी पर गर्व

Hindi-speaking student got degree in London, family feel proud on daughter
हिंदी भाषी छात्रा को लंदन में मिली डिग्री, परिवार को महसूस हो रहा बेटी पर गर्व
हिंदी भाषी छात्रा को लंदन में मिली डिग्री, परिवार को महसूस हो रहा बेटी पर गर्व

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रसिद्ध हिंदी भाषी भवन निर्माता व शिक्षाविद शिवशंकर सिंह की पुत्री पल्लवी को लंदन में आयोजित दीक्षांत समारोह में डिग्री प्रदान की गई है। मुंबई के भांडुप में पली बढ़ी पल्लवी ने लंदन के प्रसिद्ध क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस में एमएससी की स्नातकोत्तर डिग्री अर्जित की है।

मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से पल्लवी ने बी.कॉम किया और उसके बाद अगली पढ़ाई के लिए लंदन चली गई। पल्लवी के इस उपलब्धि पर माता, पिता सहित सांसद हरिवंश सिंह, महाराष्ट्र विधानसभा के भाजपा विधायक आरएन सिंह, भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजहंस सिंह, मुंबई भाजपा नेता अमरजीत सिंह, जेपी सिंह आदि ने खुशी जताई है। 
 

Created On :   27 Dec 2018 9:49 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story