Holiday List 2021 : महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने जारी की छुट्टियाें की लिस्ट, यहां देखिए - नए साल का कैलेंडर

Holiday List of year 2021 : CM Uddhav government of Maharashtra released list of holidays
Holiday List 2021 : महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने जारी की छुट्टियाें की लिस्ट, यहां देखिए - नए साल का कैलेंडर
Holiday List 2021 : महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने जारी की छुट्टियाें की लिस्ट, यहां देखिए - नए साल का कैलेंडर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नए वर्ष 2021 के 12 महीने में से सबसे अधिक पांच सरकारी छुट्टियां अप्रैल महीने में मिलेंगी। प्रदेश सरकार ने नए साल में विभिन्न त्यौहार, जयंती, स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस को मिलाकर कुल 25 सरकारी छुट्टियां घोषित की गई हैं। जिसमें से 6 छुट्टियां साप्ताहिक अवकाश रविवार और शनिवार के दिन पड़ रही हैं। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार जनवरी महीने में केवल एक दिन 26 जनवरी को सरकारी छुट्टी रहेगी। फरवरी महीने में भी एक दिन 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर अवकाश होगा। मार्च महीने में दो दिन 11 मार्च को महाशिवरात्रि और 29 मार्च को होली (दूसरे दिन) की छुट्टी मिलेगी। अप्रैल महीने में पांच दिन छुट्टी रहेगी। 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 13 अप्रैल को गुढीपाडवा, 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जयंती, 21 अप्रैल को रामनवमी और 25 अप्रैल को रविवार के दिन महावीर जयंती पर अवकाश रहेगा। मई महीने में तीन दिन सरकारी छुट्टी रहेगी। 1 मई रविवार को महाराष्ट्र दिवस, 13 मई को रमजान ईद (ईद-उल-फितर) और 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा को छुट्टी रहेगी। जुलाई महीने में एक दिन छुट्टी होगी। 21 जुलाई को बकरी ईद (ईद उल जुहा) की छुट्टी घोषित की गई है।

Created On :   18 Dec 2020 1:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story