नागपुर, यवतमाल और वाशिम में ओबीसी छात्राओं के लिए बनेंगे हॉस्टल, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी 

Hostels will be made for OBC girl students in Nagpur, Yavatmal and Washim
नागपुर, यवतमाल और वाशिम में ओबीसी छात्राओं के लिए बनेंगे हॉस्टल, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी 
नागपुर, यवतमाल और वाशिम में ओबीसी छात्राओं के लिए बनेंगे हॉस्टल, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर, अहमदनगर, यवतमाल और वाशीम जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की छात्राओं के लिए सरकारी हॉस्टल बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य में ओबीसी विद्यार्थियों के लिए कुल 36 सरकारी हॉस्टल बनाए जाएंगे जिसमें से पहले चरण में चार जिलों में इसकी मंजूरी दी गई है। नागपुर जिले के हिंगणा तालुका में स्थित वानाडोंगरी में 500 छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके अलावा अहमदनगर के वडगाव गुप्ता, यवतमाल के उमरसरा और वाशीम शहर में 100 छात्राओं की क्षमता वाले हॉस्टल बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार की बाबू जगजीवनराम छात्रावास योजना के तहत ओबीसी वर्ग के छात्रों के हॉस्टल के लिए 60 फीसदी जबकि छात्राओं के लिए 90 फीसदी रकम केंद्र सरकार देती है।

100 विद्यार्थियों की क्षमता वाले हॉस्टल के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए की मदद दी जाती है। मुख्यमंत्री ने बाकी रकम राज्य सरकार की ओर से देने को भी मंजूरी दे दी है। ओबीसी विद्यार्थियों के लिए बनाए जाने वाले 36 सरकारी हॉस्टल में से 18 छात्रों के लिए और 18 छात्राओं के लिए होंगे। उच्च शिक्षा के दौरान विद्यार्थियों को परेशानी न हो इसलिए मांग के मुताबिक जिलास्तर पर हॉस्टल बनाए जाएंगे। हॉस्टल बनाने के लिए जिलों में सरकारी जमीन की खोज कर प्रस्ताव मंगाया गया था। नागपुर, अहमदनगर, वाशीम और यवतमाल जिलों से प्रस्ताव मिलते ही उसे मंजूरी दे दी गई। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ संजय कुटे ने बताया कि ओबीसी विद्यार्थियों के लिए बाकी बचे हुए जिलों में भी जल्द से जल्द हॉस्टल बनाने की कोशिश की जा रही है।

Created On :   22 Aug 2019 9:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story