उफ ये गर्मी : उपराजधानी में 43 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Hot summer: temperature reached 43 degree in Nagpur
उफ ये गर्मी : उपराजधानी में 43 डिग्री पर पहुंचा तापमान
उफ ये गर्मी : उपराजधानी में 43 डिग्री पर पहुंचा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सोमवार से एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया। शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सूर्यदेव के कड़े तेवर ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। फिलहाल पारा कम होता नहीं दिखाई दे रहा। अभी गर्मी ऐसे ही रहने वाली है। भले ही शहर में गुरुवार को होने वाली हीटवेव की चेतावनी का खतरा टलता दिखाई पड़ रहा है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अकोला और यवतमाल में अगले चार दिन तक मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी दी है।

रविवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को तामपान में 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़त होने की वजह से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने की वजह से 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो औसत तापमान से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। फिलहाल तापमान में कमी होने की संभावना नहीं है।

मई के आखिरी दो सप्ताह में गर्मी अपना असर दिखा सकती है। फिलहाल महानगर का तापमान हर साल की अपेक्षा शीर्ष पर नहीं पहुंच रहा है, लेकिन गर्मी भी कम नहीं हो रही है। अच्छी बात यह है कि हीटवेव की चेतावनी दी गई थी, जो अब नहीं है। हालांकि अकोला और यवतमाल जिले में एक-दो स्थानों पर 19 से 22 मई तक हीटवेव की चेतावनी बनी हुई है।

Created On :   18 May 2020 3:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story