धनगर समाज के लिए आहिल्याबाई के नाम पर आवास योजना

Housing scheme on the name of Ahilyabai for Dhangar Samaj
धनगर समाज के लिए आहिल्याबाई के नाम पर आवास योजना
धनगर समाज के लिए आहिल्याबाई के नाम पर आवास योजना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में घुमंतू जनजाति क प्रवर्ग के धनगर समाज के लिए आवास बनाने की योजना को अहिल्यादेवी होलकर आवास योजना नाम दिया गया है। गुरुवार को राज्य के अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण विकास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने यह जानकारी दी। वडेट्टीवार ने कहा कि अहिल्यादेवी लोकप्रिय, उदार, मेहनती, सुधारवादी, कुशल और न्यायप्रिय शासक थीं। उन्होंने घाट, कुएं, मंदिर और धर्मशालाओं का निर्माण किया। सर्वधर्म समभाव के सौहार्द को कायम रखते हुए महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने वस्त्रोद्योग, कुटीर उद्योग को गति देने का काम किया। इसलिए सरकार ने आवास योजना को उनका नाम देने का फैसला किया है। 
 

Created On :   9 July 2020 8:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story