मानव तस्करी: नाबालिग को ट्रेन से दिल्ली ले जा रही थी महिला, शहडोल में पकड़ी गई

Human trafficking: Woman carrying minor to Delhi by train, caught in Shahdol
मानव तस्करी: नाबालिग को ट्रेन से दिल्ली ले जा रही थी महिला, शहडोल में पकड़ी गई
मानव तस्करी: नाबालिग को ट्रेन से दिल्ली ले जा रही थी महिला, शहडोल में पकड़ी गई



डिजिटल डेस्क शहडोल/अनूपपुर।  मानव तस्करी का एक मामला शनिवार को सामने आया है। नाबालिग लड़की को उड़ीसा से एक महिला अपने साथ दिल्ली ले जा रही थी। सूचना मिलने पर शहडोल रेलवे स्टेशन में नाबालिग को उतारा गया। वहीं महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मानव तस्करी रोकथाम रेलवे सुरक्षा बल अनुपपुर के प्रभारी डीसी एचएस बाबू महिला प्रधान आरक्षक नैना सिंह आरक्षक भूपेन्द्र कुमार तिवारी, मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्ग निर्देशन में उपनिरीक्षक केके दुबे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल के साथ 28 जनवरी को गाड़ी संख्या 08477 सेे 14 वर्ष की नाबालिग लड़की को उतारा। लड़की नया बाजार प्लांट साइट थाना प्लांट साइट राउरकेला उड़ीसा की रहने वाली है। थाना प्लांट साइट पुलिस राउरकेला में लड़की की गुमशुदगी दर्ज है। इसकी सुचना उड़ीसा पुलिस कंट्रोलरूम के माध्यम से रेलवे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष बिलासपुर को दी गई। मंडल नियंत्रण कक्ष के द्वारा मानव तस्करी रोकथाम टीम को दी गई थी।
महिला को किया गिरफ्तार-
सूचना पर नाबालिग को बहला कर अपने साथ ले जाने वाली महिला गुरुबाती पूर्ती उर्फ अनीता पति पंकज कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी सेक्टर नंबर 2 अशोक विहार फेस 2 दिल्ली के ट्रेन संख्या 08477 के रिजर्वेशन कोच में होने की जानकारी मिली। नाबालिग लड़की तथा महिला की जानकारी प्लांट साइट पुलिस थाना राउरकेला को दी गई। जहां से पुष्टि के बाद दोनों को रेलवे स्टेशन शहडोल में उतार लिया गया। संबंधित थाने की पुलिस 29 जनवरी को दोनों को अपने साथ ले गई है।

Created On :   31 Jan 2021 11:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story