उद्धव ने कहा- कांग्रेस-राकांपा को टूटने से बचाने भाजपा को दिया समर्थन

उद्धव ने कहा- कांग्रेस-राकांपा को टूटने से बचाने भाजपा को दिया समर्थन
उद्धव ने कहा- कांग्रेस-राकांपा को टूटने से बचाने भाजपा को दिया समर्थन
उद्धव ने कहा- कांग्रेस-राकांपा को टूटने से बचाने भाजपा को दिया समर्थन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्र और राज्य की सत्ता में शामिल होने के बावजूद सरकार की आलोचना करने वाली शिवसेना को बार-बार इस सवाल से दो चार होना पड़ता है कि आखिर वह सत्ता में क्यों बनीं हुई है? इस सवाल पर बार-बार गोलमोल उत्तर देने वाले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अब एक नई बात कही है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा जैसी पार्टियों को तोड़फोड़ से बचाने के लिए मैने भाजपा सरकार को समर्थन दिया है। 

पार्टी के मुखपत्र सामना में प्रकाशित अपने इंटरव्यू के दूसरे हिस्से में उद्धव ने कहा है कि 2014 में जनता को फंसाया गया था। उन्होंने कहा कि यदि उस समय हम सत्ता में शामिल नहीं होते तो जिस तरह भाजपा ने आज किसी भी तरह राज्यों को जीतती जा रही है। त्रिपुरा में कांग्रेस-तृणमुण कांग्रेस को तोड़ कर सत्ता बनाई। वैसे ही महाराष्ट्र में कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस आदि को तोड़कर अपना राज स्थापित किया होता। तब हम सिर्फ रास्ते पर बैठकर चिल्लाते रह जाते।  

इसकी बजाय मैंने सरकार में शामिल होकर अपने लोगों को काम करने का अनुभव लेने का मौका दिया। उद्धव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि उनका ध्यान गुजरात पर भी नहीं बल्कि विदेशों पर है। राज्य की फडणवीस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण विभाग विदर्भ के नेताओं के पास है। इसके बावजूद विदर्भ का विकास क्यों नहीं हो पा रहा है।  

Created On :   25 July 2018 9:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story