- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- दिनेश वाघमारे ऊर्जा विभाग के प्रधान...
दिनेश वाघमारे ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले
By - Tejinder Singh |29 Jan 2021 11:18 AM GMT
दिनेश वाघमारे ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। उर्जा विभाग के सचिव असिम गुप्ता को मदद व पुनर्वसन विभाग में प्रधान सचिव बनाया गया है जबकि सरकारी बिजली कंपनी महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक दिनेश वाघमारे को ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के पद पर भेजा गया है। विजय सिंघल को वाघमारे की जगह पर भेजा गया है। सिंघल फिलहाल प्रतिक्षा सूची में थे। मदद व पुनर्वसन विभाग के सचिव किशोर राजे को महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण का सदस्य सचिव बनाया गया है।
Created On :   29 Jan 2021 4:48 PM GMT
Next Story