राऊत ने कहा - वादा नहीं निभा सकते तो आत्मावलोकन की जरुरत, पाटील बोले- गठबंधन पर भविष्यवाणी नहीं

If can not keep promise, then there is a need to introspect - Raut
राऊत ने कहा - वादा नहीं निभा सकते तो आत्मावलोकन की जरुरत, पाटील बोले- गठबंधन पर भविष्यवाणी नहीं
राऊत ने कहा - वादा नहीं निभा सकते तो आत्मावलोकन की जरुरत, पाटील बोले- गठबंधन पर भविष्यवाणी नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव के पहले भी भाजपा-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरु है। फिलहाल दोनों दलों के नेताओं की तरफ से युति को लेकर बयानबाजी जारी है। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राऊत ने मंगलवार को कहा कि भाजपा यदि अपनी प्रतिबद्धता निभा नहीं सकती तो उसे आत्मावलोकन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया गया था। यह पूछे जाने पर कि क्या विधानसभा चुनाव के लिए क्या शिवसेना-भाजपा युति होगी? राउत ने कहा कि उनकी पार्टी सोच में हमेशा ‘‘सकारात्मक’’ रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे के फार्मूले को लेकर लोकसभा चुनाव से पहले ही निर्णय ले लिया गया था। इसके बावजूद यदि भाजपा अपनी प्रतिबद्धता और कथनी को पूरा नहीं कर सकती तो उसे आत्मावलोकन करने की आवश्यकता है। शिवसेना नेता ने कहा कि महाराष्ट्र शिवाजी महाराज की भूमि है और यहां प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण होती है। हमने (भाजपा नेताओं) अटल बिहारी वाजपेयी, प्रमोद महाजन, लालकृष्ण आडवाणी के साथ काम किया है। उन्होंने हमेशा अपनी प्रतिबद्धता निभाई। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीट हैं जिनमें से 2014 में भाजपा ने 122 और शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। उस वक्त चुनाव में दोनों अलग-अलग मैदान में उतरे थे।

Created On :   24 Sep 2019 2:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story