झाड़-फूंक के शक में वृद्ध को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, चारों आरोपी गिरफ्तार

In the suspect of superstition, the old man was beaten to death
झाड़-फूंक के शक में वृद्ध को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, चारों आरोपी गिरफ्तार
झाड़-फूंक के शक में वृद्ध को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, चारों आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, शहडोल। वैज्ञानिक सोच और समझ के चरम विकास के इस दौर में जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के कुबरा गांव में झाड़-फूंक के शक के चलते जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की आपस में मारपीट की तक हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने बाबूलाल 61 वर्ष को पत्थर व लाठी, डंडे से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि थाना जयसिंहनगर क्षेत्र के ग्राम कुबरा में हुई वृद्ध की हत्या का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कर दिया है। सोमवार को हत्या में शामिल सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। झाड़-फूंक की शंका के चलते वृद्ध की हत्या की गई थी। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस की समझाइश के बाद मामले को शांत किया। मृतक के परिवार वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये हैं आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में मान सिंह गोड़, संदीप सिंह गोड़, राजबहादुर सिंह और मिथुन सिंह उर्फ पिंकधारी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक कुबरा निवासी 61 वर्षीय बाबूलाल का डोंगरी टोला में पशुओं को रखता था। धुरेड़ी के दिन वह पशुओं को बांधने डोंगरी टोला गया था। गाय नहीं मिलने पर वह मान सिंह के घर की तरफ चला गया। यहां मान सिंह का पूरा परिवार जमा था।

यहां से हुआ विवाद
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मानसिंह ने बाबूलाल से कहा कि पूरे परिवार को खा लिया है, अब मुझे भी खाएगा क्या। इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई और मान सिंह ने पत्थर मारा, जिससे बाबूलाल बेहोश हो गया। इसके बाद मिथुन ने ठंडे से उसकी हत्या कर दी। फिर चारों ने मिलकर शव को करीब एक किमी दूर नाई कोल के घर के पास खेत में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Created On :   25 March 2019 5:20 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story