कन्हान नदी में डूबे नागपुर के 3 युवक

Incident - 3 youths of Nagpur drowned in the water of Kanhan river
कन्हान नदी में डूबे नागपुर के 3 युवक
हादसा कन्हान नदी में डूबे नागपुर के 3 युवक

डिजिटल डेस्क, मौदा।  तहसील के वड़ना परिसर में कन्हान नदी में तैरने गए 10 लोगों में से 3 युवक डूब गए। हादसा शनिवार को हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामीनारायण ट्रस्ट, नागपुर के शिक्षक व छात्र सहित 10 लोग छुट्‌टी होने से पिकनिक मनाने वड़ना गए थे। वहीं सभी नहाने के लिए नदी में उतरे थे।बताया जा रहा है कि इनमें से किसी को भी तैरना नहीं आता था। इस बीच अचानक नदी में उफान आया।

चलाया गया सर्च अभियान

बैकवॉटर्स उफान के चलते 3 लोग नदी में डूब गए। इनमंे प्रशांत राजाभाई पटेल (22), हरिकृष्णा वालजीभाई लिवासिया (28) व अभिषेक चव्हाण (26) का समावेश है। घटना की जानकारी मिलते ही मौदा पुलिस मौके पर पहुंची व गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। फिलहाल प्रशांत राजाभाई पटेल का शव मिला। अन्य दो का कुछ पता नहीं चल पाया। जानकारी मिलते ही मौदा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हेमंत कुमार खराबे दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पता चला कि गांव के मछुआरे व कुछ लोगों ने इन लोगों को बचाने का भरसक का प्रयास किया था, लेकिन 3 को बचा नहीं पाए। घटनास्थल पर उपविभागीय अधिकारी मदनुरकर, तहसीलदार मलिक विराणी, डीवाईएसपी मुख्तार बागवान, थानेदार हेमंतकुमार खराबे, पटवारी,  पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे। 

Created On :   28 Nov 2021 1:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story