नारी शक्ति कांग्रेस के साथ, पिंक बूथों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को मिले सबसे ज्यादा वोट

Indian National Congress party got highest vote on pink polling booths
नारी शक्ति कांग्रेस के साथ, पिंक बूथों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को मिले सबसे ज्यादा वोट
नारी शक्ति कांग्रेस के साथ, पिंक बूथों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को मिले सबसे ज्यादा वोट

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। गैस के बढ़ते दाम और आसमान छूती महंगाई के बीच भाजपा का वोटर समझी जाने वाली महिलाओं ने भी इस बार कमल की जगह कमलनाथ पर ज्यादा भरोसा दिखाया। चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन द्वारा जिले में 28 पिंक बूथ बनाए गए थे। इन पिंक बूथों पर कहीं मामूली तो कहीं अच्छे मतों से कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। ये वो बूथ थे जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा थी और महिलाओं ने बम्पर मतदान किया था।

युवाओं के साथ-साथ महिला मतदाताओं पर भी इस बार कांग्रेस भाजपा की नजर थी। महिलाओं को रिझाने के लिए भाजपा सरकार ने ऐन चुनाव के पहले कई योजनाएं भी लांच की थी। जिनमें उज्जवला योजना को अहम् माना जा रहा था, लेकिन परिणाम सबके सामने है। सातों सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। पिंक बूथों पर महिला मतदाताओं ने कांग्रेस को खुलकर वोट दिया। कई बूथों पर महिलाओं के एकतरफा वोट कांग्रेस के पक्ष में गिरे।

ये रही स्थिति
छिंदवाड़ा- यहां 7 पिंक पोलिंग बूथ थे, जो ज्यादा शहरी क्षेत्र में बनाए गए थे।
बूथ     भाजपा    कांग्रेस
16    274    336
196    363    328
217    417    441
231    362    425
234    324    437
244    382    512

जुन्नारदेव- इस विधानसभा में सिर्फ दो पोलिंग बूथ बनाए गए थे। दोनों ही में कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिली।
बूथ     भाजपा    कांग्रेस
218    330    372
221    205    377

अमरवाड़ा- इस विधानसभा में चार पिंक पोलिंग बूथ थे। जिसमें दो में कांग्रेस, दो में भाजपा आगे रही।
बूथ     भाजपा    कांग्रेस
125    103    273
126    207    398
325    387    216
326    368    204

चौरई- इस विधानसभा के तीन पिंक पोलिंग बूथों में से तीनों में ही कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त मिली।
बूथ     भाजपा    कांग्रेस
55        71    330
176    259    306
180    390    398

सौंसर- इस विधानसभा में बने 7 पिंक पोलिंग बूथों में एकतरफा वोट कांग्रेस के फेवर में गए। सभी सातों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई।
बूथ     भाजपा    कांग्रेस
165    287    331
166    257    296
167    190    433
168    204    267
191    172    496
218    416    543

परासिया- इस विधानसभा के पिंक बूथों पर उल्टा परिणाम रहा। तीन में से दो में भाजपा तो एक में ही कांग्रेस प्रत्याशी के फेवर में वोट डले।
बूथ     भाजपा    कांग्रेस
117    405    430
136    319    231
146    524    361

पांढुर्ना- यहां तीन पिंक बूथ थे। जिसमें से दो में कांग्रेस तो एक बूथ पर भाजपा को ज्यादा वोट मिले।
बूथ     भाजपा    कांग्रेस
145    359    450
227    274    280
235    379    157

 

Created On :   13 Dec 2018 7:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story