विदर्भ में तेज हवा के साथ फिर बरसे बदरा, दोपहर में होती रही गर्मी

It rained again in Vidarbha with strong wind, heat in the afternoon
विदर्भ में तेज हवा के साथ फिर बरसे बदरा, दोपहर में होती रही गर्मी
विदर्भ में तेज हवा के साथ फिर बरसे बदरा, दोपहर में होती रही गर्मी

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। शहर में देर रात फिर  तेज बारिश हुईं। हालांकि इसके पहले दिन में अधिकतम तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस होती रहीं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से कम बने हुए हैं। फिलहाल, दिन और रात के तापमान का अंतर 18 डिग्री पर पहुंच गया है। इस बीच,  विदर्भ के कुछ जिलों में अगले दो दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के चलते अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग के अनुसार  आज बुधवार  को नागपुर जिले के अलावा, भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया में कुछ स्थानों पर तेज हवा और बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, गुरुवार 19 मार्च को भी नागपुर जिले के साथ-साथ भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया में कुछ स्थानों पर तेज हवा और बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ जिलों में तेज हवा और मामूली बूंदाबांदी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पांच दिन पहले ही विदर्भ के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई थी। दो दिन पहले भी कुछ जगह तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई थी।
 

Created On :   18 March 2020 5:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story