सुबह घर से निकले लोग तो 20 मीटर दूरी तक दिखना हुआ मुश्किल

It was difficult to see people who came out of the house in the morning for a distance of 20 meters.
सुबह घर से निकले लोग तो 20 मीटर दूरी तक दिखना हुआ मुश्किल
कोहरे की आगोश में डूबा शहर सुबह घर से निकले लोग तो 20 मीटर दूरी तक दिखना हुआ मुश्किल

डिजिटल डेस्क,शहडोल। नए साल के दूसरे दिन मौसम ने करवट बदली। सोमवार सुबह 11.45 तक घना कोहरा छाया रहा। लोग सुबह-सुबह घर से निकले तो आलम यह रहा कि मोहल्ले में कुछ दूरी तक दिखना भी मुश्किल हो रहा था। नेशनल हाइवे-43 में कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा। वाहनों की रफ्तार धीमी रही और हाईबीम लाइट का उपयोग कर वाहन चालन हुआ। कोहरे के कारण दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें विलंब से शहडोल पहुंची। दोपहर 12 बजे कोहरा छंटा तो आसमान साफ हुआ। इसके साथ ही लोग धूप सेंकने के लिए घरों की छत व सड़कों पर समय बिताए। स्कूलों में ठंडी की छुट्टी सात दिन रविवार को समाप्त हुई तो सोमवार सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशान हुए।

5 दिन में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज

अंचल में कड़ाके की ठंड का आलम यह रहा कि 5 दिन में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2 जनवरी को घटकर 24.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

पांच दिन का तापमान

तारीख  अधिकतम    न्यूनतम
02/01   24.3   5.4
01/01   26.9   6.5
31/12   29.9   7.1
30/12   27.4   6.7
29/12   26.3   5.1
 

Created On :   3 Jan 2023 9:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story