जल्दबाजी में शुरू की मेट्रो, जय जवान जय किसान संगठन ने लगाए आरोप  

Jai Jawan Jay Kisan Sangathan alleges metro was started in hurry
जल्दबाजी में शुरू की मेट्रो, जय जवान जय किसान संगठन ने लगाए आरोप  
जल्दबाजी में शुरू की मेट्रो, जय जवान जय किसान संगठन ने लगाए आरोप  

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केवल दो स्टेशनों के लिए मेट्रो ट्रेन शुरू करने पर नाराजगी जताते हुए शनिवार को जय जवान जय किसान के अध्यक्ष प्रशांत पवार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। भजन मंडली के साथ मेट्रो सफर कर शहरवासियों को मेट्रो जल्दबाजी में शुरू कराने का आरोप लगाया है। साथ ही आने वाले कुछ ही दिनों में मेट्रो बंद होने की आशंका भी व्यक्त की है। पवार ने बताया कि, लोकसभा चुनाव को देखते हुए जल्दबाजी में मेट्रो को शुरू किया गया है। बर्डी व खापरी केवल दो स्टेशनों के लिए गाड़ी को चलाया जा रहा है। जिसके कारण अब स्थिति यह हो गई है, कि मेट्रो को यात्री भी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, मेट्रो को शुरू करना भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है।

बर्डी से खापरी तक करीब 50 कार्यकर्ताओं ने सफर किया। इस दौरान रफ्तार को लेकर भी वह बोले, उन्होंने बताया कि ड्राइवर से गाड़ी रफ्तार मात्र 20 किमी प्रति घंटा रहने का कारण पूछने पर उन्होंने काम अधूरा रहने से रफ्तार नहीं बढ़ाने की बात कही। ऐसे में केवल दिखावे के लिए मेट्रो शुरू करने की बात उन्होंने कही है। सफर के दौरान विजय कुमार शिंदे, मिलिंद महादेवकर, रविद्र इटकेलवार, किशोर सरायकर, शेखर शिरभाते, दिवाकर दडवी, सतीश सालुंखे, गणेश साभने, विरेश्वर बोगाने, संजय श्रावणकर, युवराज तिरबुडे आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे। 
 
सुविधाओं को लेकर की शिकायत 
बताया गया कि, बर्डी स्टेशन पर यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधा भी नहीं थी। गाड़ी का एसी काम नहीं कर रहा था। वही पीने के लिए स्टेशन परिसर में पानी तक उपलब्ध नहीं था। ऐसे में उन्होंने इस संदर्भ में स्टेशन प्रबंधक के पास शिकायत भी की है। 
 
हो सकती है बंद 
पवार ने बताया कि, आने वाले दिनों में मेट्रो बंद होने वाली है। जिसका मुख्य कारण इसे यात्री ही नहीं मिल रहे हैं। जब उन्होंने अपने 50 कार्यकर्ताओं के साथ सफर किया, तो गाड़ी में 100 यात्री भी मौजूद नहीं थें। ऐसे में एक सफर में मेट्रो 30 के करीब ही यात्रियों को लेकर जा रहे हैं। इतने कम यात्रियों के लिए इतनी महंगी मेट्रो चलाना नियमित तौर पर संभव नहीं हो सकेगा। 

Created On :   27 April 2019 2:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story