प्रशांत किशोर ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, बोले- बिहार में नहीं होगा 50-50 फॉर्मूला

Jdu vice president prashant kishor seat sharing formula nitish kumar
प्रशांत किशोर ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, बोले- बिहार में नहीं होगा 50-50 फॉर्मूला
प्रशांत किशोर ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, बोले- बिहार में नहीं होगा 50-50 फॉर्मूला

डिजिटल डेस्क, पटना। महाराष्ट्र और झारखंड में सत्ता हाथ से गंवाने के बाद भाजपा के सहयोगियों के सुर बदलने लगे हैं। अब जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एक बड़ा बयान दिया है। जो निश्चत तौर पर बीजेपी को टेंशन देने वाली है। किशोर ने कहा है कि बिहार में जेडीयू-भाजपा के बीच 50-50 फॉर्मूला नहीं होना चाहिए। बिहार चुनाव में जेडीयू को ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारने चाहिए। 

प्रशांत किशोर ने कहा, "जेडीयू राज्य में बड़ी पार्टी है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को भाजपा के मुकाबले ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।" उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का फॉर्मूला विधानसभा में लागू नहीं किया जा सकता। किशोर ने कहा कि जेडीयू के पास लगभग 70 विधायक हैं। वहीं भाजपा के पास 50 एमएलए हैं। नीतीश कुमार के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। 

बता दें प्रशांत किशोर नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस को लेकर बीजेपी पर लगातार हमला कर रहे हैं। दरअसल सीएए का जेडीयू ने समर्थन किया है। वहीं प्रशांत किशोर ने इसका विरोध किया है। 
 

Created On :   30 Dec 2019 4:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story